फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minor in suspicious circumstances scorched

संदिग्ध हालात में नाबालिग झुलसी

Sun, 29 Dec 2013 11:13 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 29 Dec 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
पानीपत के सिवाह गांव में संदिग्ध हालात में एक नाबालिग झुलस गई। उसको दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। नाबालिग ने अपनी सौतेली बहन, पिता और चाचा पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल नाबालिग को तंग करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना चांदनी बाग के अंतर्गत रविवार सुबह 16 साल की रिंकी संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसको गंभीरावस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों ने उसको दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। रिंकी ने सिविल अस्पताल में मैजिस्ट्रेट के सामने पुलिस को बयान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है रिंकी की मां सावित्री के पहले पति जगदीश की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने सिवाह निवासी दरियाव सिंह से शादी कर ली। उसने आरोप लगाया कि दरियाव की पहली पत्नी की लड़की सुनीता और कबूतरी उसको परेशान करती थी।

रविवार सुबह उसकी मां सावित्री घर से बाहर थी। उसने आरोप लगाया कि सुनीता ने उसके ऊपर मिट्टी के तेल डाल दिया और आग लगा दी। वह बड़ी मुश्किल से बच सकी। उसने आरोप लगाया कि इसमें उसका सौतेला पिता दरियाव और उसका चाचा भी शामिल है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि रिंकी पूरी तरह झुलस चुकी है।


सिवाह गांव में एक नाबालिग ने तंग आकर आत्मदाह का प्रयास किया है। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग को दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
सूरत सिंह, प्रभारी सेक्टर-29 पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed