{"_id":"68a7915690945a6c960928ec","slug":"memorandum-in-protest-against-geo-facing-attendance-panipat-news-c-244-1-pnp1007-142316-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में ज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की तालमेल कमेटी ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के माध्यम से मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने चेतावनी दी कि जियो फेसिंग लोकेशन आधारित हाजिरी के आदेशों को यदि वापस नहीं लिया जाता है तो बहुद्देशीय स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 28 अगस्त को भूख हड़ताल की जाएगी।
जिला प्रधान डॉ. रिंकू सांगवान और बहुद्देशीय स्वास्थ्य अधिकारी एसोसिएशन के जिला प्रधान सतबीर सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री कार्यालय पर जाकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी पहले से ही बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में जियो फेसिंग लोकेशन आधारित हाजिरी लगाने का कोई औचित्य नहीं बनता है। ये आदेश गैरकानूनी और संविधान में वर्णित निजता के अधिकारों का उल्लंघन है। कोरोना काल में बेहतर कार्य करने पर सरकार द्वारा सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों पर फूल बरसाए गए थे लेकिन अब सरकार द्वारा सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में जियो फेसिंग हाजिरी लगाने के आदेश जारी करके मनोबल तोड़ा जा रहा है और अन्य किसी भी विभाग में ये आदेश लागू नहीं किए गए हैं।
इसलिए नर्सिंग अधिकारी एसोसिएशन, लैब टेक्नीशियन अधिकारी एसोसिएशन, हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन व रडियोग्राफर एसोसिएशन, एनएचएम यूनियन व दंत चिकित्सा अधिकारी एसोसिएशन के सभी प्रधानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जियो फेसिंग हाजिरी लगाने के आदेश वापिस नहीं लिए तो 28 को हरियाणा के सभी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर व जिला नागरिक अस्पताल के सामने 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी और उसके बाद भी सरकार नहीं मानती है तो आगामी समय में स्वास्थ्य तालमेल कमेटी निर्णय लेकर आंदोलन को तेज और मजबूत करेगी।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मान, डॉ. केतन भारद्वाज व एलटी एसोसिएशन के प्रधान नरेश कुमार जागलान, एनएचएम एसोसिएशन के प्रधान अमित मलिक व एमपीएचओ एसोसिएशन के जिला सचिव जोनी कुमार व जिला कैशियर धर्मेंद्र सिंह व जिला कमेटी के सदस्य संदीप कुमार उपस्थित रहे।