फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   meeting

छह फरवरी को तीन घंटे जाम करेंगे पानीपत-रोहतक हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
meeting
meeting - फोटो : Panipat
तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए किसानों का विरोध एक बार फिर से तेजी पकड़ रहा है। मंगलवार को इसराना के नौल्था में 12 गांवों के किसानों महापंचायत हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि छह फरवरी को तीन घंटे के लिए रोहतक-पानीपत हाईवे जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चली महापंचायत में निर्णय लिया गया गया कि नौल्था बारह यानि 12 गांवों में से प्रत्येक गांव के पांच-पांच सदस्य लिए जाएंगे, जिनकी एक समिति गठित की जाएगी। हर समिति में तीन सदस्य सामान्य वर्ग और एक-एक सदस्य एससी एवं बीसी वर्ग से होगा। गठित समिति हाईवे जाम के लिए किसानों के साथ अपने अपने गांव मे बैठक कर बुधवार शाम तक अपनी रिपोर्ट बारहा के प्रधान को पेश करेगी। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए बारहा के प्रधान राम सरूप जागलान ने बताया कि किसान संगठनों के आह्वान पर की गई हाईवे जाम करने की कॉल के तहत सभी 12 गावों के किसान 6 फरवरी को दोपहर 12 से तीन बजे तक डाहर टोल पर जमा होकर पानीपत रोहतक हाईवे को जाम रखेंगे।
विज्ञापन

महापंचायत के दौरान किसानों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की शान है। इसका सम्मान किसान पहले भी करता था और भविष्य में भी करता रहेगा। जो तिरंगे का अपमान करे, वह देशद्रोही होता है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व पंचायत में मौजूद किसानों के साथ शामिल हर वर्ग ने आंदोलन के दौरान बॉर्डर पर शहीद हुए किसानों
आंदोलन को मजबूती देने के लिए सभी एकजुट होकर बॉर्डर पर चल रहे धरने पर सामूहिक लंगर लगाएंगे। जब तक आंदोलन चलेगा बॉर्डर पर ट्रैक्टरो को भेजने समेत अन्य व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी समिति की होगी।

चौबीसी के प्रधान तेजबीर नौल्था, राजेंद्र जागलान इसराना, प्रदीप जागलान, सत्यनारायण कुंडू, दलबीर खोखर, कृष्ण कुमार नौल्था, रणधीर सांगवान, आनंद जागलान, पूर्ण डिडवाडी, सरपंच बलराज जागलान, ईश्वर जागलान, शमशेर भाऊपुर, हरिचंद कारद, रणधीर कारद, धर्मपाल जागलान, नरेश जागलान, प्रताप नंबरदार, सूरजमल जौन्धन, नीरज कौशिक, जितेंद्र जागलान, मनोज नौल्था व संदीप जौन्धन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed