फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MD caught forgery of molasses worth six lakh rupees in sugar mill

शुगर मिल में एमडी ने पकड़ा छह लाख रुपये के शीरे का फर्जीवाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
MD caught forgery of molasses worth six lakh rupees in sugar mill
पानीपत। गोहाना रोड शुगर मिल में वीरवार रात एमडी ने शीरे का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा। डीलर और मिल कर्मियों की मिलीभगत से तीन टैंकरों में करीब छह लाख रुपये का शीरा बगैर बिल के ले जाया जा रहा था। डीलरों और कर्मियों ने आधा टैंकर भरकर पहले कम शीरे का तौल कराकर बिल बनवाया, उसके बाद इन टैंकरों को फिर पूरा भरकर शीरा बाहर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

विदित हो कि शुगर मिल के शीरे में फर्जीवाड़े का मामला पहले भी उजागर हुआ है। अब एकबार फिर एमडी के औचक निरीक्षण में गड़बड़ी सामने आई है। दरअसल वीरवार की रात को औचक निरीक्षण में एमडी ने शक होने पर टैंकरों की जांच करवाई। इतने में दो टैंकरों को लेकर चालक मौके से भाग खड़े हुए। इन्हें शुगर मिल की सिक्योरिटी तक नहीं रोक पाई, जिसके बाद एमडी ने पीछा करते हुए एक टैंकर के आगे गाड़ी अड़ाकर रोका, जिसके बाद दूसरे टैंकर को भी पीछा कर रोका। इसके बाद डीलरों को फोन कर तीसरा टैंकर भी बुला लिया गया। जांच में पाया गया कि डीलरों और मिल कर्मियों ने मिलीभगत कर हर टैंकर में दो से तीन सौ क्विंटल शीरा ज्यादा भरा था, जिसकी कुल लागत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी सामने आया था घोटाला
वर्ष 2015-16 में इसी शुगर मिल में करीब 65 हजार क्विंटल शीरे का घोटाला सामने आया था, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसकी जांच स्टेट विजिलेंस कर रही है। हालांकि अब तक जांच रिपोर्ट फाइनल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीरे से बनती है शराब और एथेनॉल, 800 रुपये से ज्यादा है रेट
शुगर मिल में गन्ने के रस से चीनी बनाई जाती है। वहीं बचे वेस्ट से शीरा बनाया जाता है। इस शीरे का प्रयोग शराब बनाने व एथेनॉल बनाने के काम आता है। वर्तमान में शीरे की कीमत करीब 800 रुपये क्विंटल से ज्यादा बताई जा रही है।

मौके से पकड़े टैंकर, की जा रही कार्रवाई : एमडी
शुगर मिल में औचक निरीक्षण के दौरान शक के आधार पर शीरे से भरे टैंकरों की जांच की गई। सामने आया कि उनमें ज्यादा शीरा भरा है, जिसके बाद इन टैंकरों को पकड़ा गया है। इनसे शीरे की भरपाई करवाई जा रही है। इस प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुगर मिल में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed