फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Maternal side pelted stones on in-laws

मायके पक्ष का ससुरालियों पर पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Maternal side pelted stones on in-laws
दहेज हत्या के मामले में डीएसपी ने पूछताछ के लिए ससुराल और मायका पक्ष को बुलवाया लेकिन पुलिस लाइन के बाहर मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर पथराव कर दिया। हमले में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने मिलकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल के बाद सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

गांव गढ़ी सिकंदरपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके लड़के भूपेंद्र की पत्नी सुनीता ने 20 अगस्त को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने उनके खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में दोनों पक्षों को पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस ने पूछताछ के लिए पुलिस लाइन में डीएसपी कार्यालय बुलाया था। वे पुलिस लाइन के गेट के सामने पहुंचे तो पुत्रवधु के मायके पक्ष के लोग जिनमें अभिषेक, विक्रम, मुकेश, प्रदीप निवासी जलमाना समेत 10-15 युवक और महिलाएं जीटी रोड पर खड़े मिले।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपने बेटे भूपेंद्र, भतीजे सतीश गांव के कुछ लोगों के साथ पुलिस लाइन के अंदर जानेेे लगे तो मायके पक्ष के लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर हमला कर दिया। यहां तक गाड़ी का पिछला शीशा तक फोड़ दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि दहेज हत्या का यह मामला पुराना औद्योगिक थाने में दर्ज है, लेकिन अब मारपीट के मामले में सेक्टर 29 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों ही थानों की पुलिस अब मामले की गहनता से जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अंकित नांदल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed