फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Masked miscreants rampage in two camps, gang rape and robbery of three women

Panipat News: दो डेरों में नकाबपोश बदमाशों का उत्पात, तीन महिलाओं से सामूहिक दुराचार और लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants rampage in two camps, gang rape and robbery of three women
पानीपत। मतलौडा थाना क्षेत्र स्थित एक डेरे में चार नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार की रात तमंचे के बल पर पति और बच्चों को बंधक बना लूटपाट और मारपीट की। साथ ही तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि रात एक बजे के करीब डेरे में पहुंचे बदमाश सुबह चार बजे तक दरिंदगी करते रहे। इस पहले आरोपियों ने पास के एक अन्य डेरे पर भी धावा बोलकर बीमार महिला और उसके पति से लूटपाट व मारपीट की, जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि मौत से पहले इस महिला के साथ भी दुष्कर्म किया गया है। दोनों डेरों से बदमाशों ने हजारों की नकदी और जेवर भी लूटे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक में सामूहिक दुराचार और लूटपाट और दूसरे में लूटपाट व गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, मतलौडा थाना क्षेत्र स्थित डेरे में फरुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई के व्यक्ति अपने परिवार संग रह रहे हैं। डेरे में ही कामकाज कर वह जीवन यापन करते हैं। डेरा संचालक के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह एक किसान से घटना की सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे। फिर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात एक बजे के करीब डेरे में नकाबपोश चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। उनके हाथ में तमंचा, तलवार, चाकू व अन्य तेजधार हथियार थे। बदमाशों ने डेरे में घुसते ही डेरे में रह रहे तीन परिवारों संग मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पति और बच्चों के हाथ-पैर बांधकर उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर एक कमरे में बंद कर दिया और महिलाओं को बाहर आंगन में ले आए। इसके बाद आरोपियों ने महिलाओं से सुबह चार बजे तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिलाओं को भी उसी कमरे में बंद कर सभी आरोपी फरार हो गए। साथ ही 13 हजार रुपये की नकदी और सोने की बालियां लूट ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे पहले बदमाशों ने साथ लगते एक डेरे पर भी मारपीट व लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। यहां यूपी के बरेली निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह पिछले 11 माह से डेरे में मछली पालन का काम करते हैं। वह अपनी पत्नी और व दो बच्चों के साथ डेरे पर ही रहता है। पत्नी की पिछले कई माह से तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे चार नकाबपोश बदमाश डेरे में आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने पत्नी की छाती और पेट में लात मारी। इसके बाद पांच हजार रुपये और एक फोन लूट ले गए, जबकि दूसरा फोन तोड़ दिया। घटना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राजकुमार बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत में पहुंचा तो उसे डेरे में लूटपाट और महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार का पता चला। इसके बाद उसने डेरा मालिक को सूचना दी। फिर डेरे में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर डीएसपी कृष्ण कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार, सीआईए-1 प्रभारी दीपक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल इंचार्ज नीलम आर्य भी मौके पर पहुंची और वारदात से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए।
पीड़ित तीनों महिलाओं को वीरवार की सुबह इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर तीनों महिलाओं का करीब तीन घंटे तक मेडिकल चला। इस दौरान सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की शिकार हुईं महिलाओं के चेहरे पर खौफ नजर आया। पूछताछ के दौरान बार-बार हालात बयां कर महिलाएं फफक पड़तीं।
पीड़ित तीनों में से एक महिला दो माह की गर्भवती है, जबकि एक को लगातार रक्तस्राव हो रहा है। तीनों ही महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 24, 25 और 34 वर्ष बताई जा रही है। वहीं दूसरे डेरे पर बदमाशों की मारपीट के बाद दम तोड़ने वाली महिला की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि डेरे में सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट के आरोपी बदमाश डेढ़ माह पहले भी आ चुके थे। सभी आरोपी नजदीक गांव के ही बताए जा रहे हैं, जो वारदात के समय हरियाणवी बोल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपी बदमाश डेरे पर कब्जा करना चाहते थे। मामले में पूछताछ के लिए शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

मतलौडा थाना के अंतर्गत दो डेरों पर लूटपाट और महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार की घटना सामने आई है। घटना के बाद एक डेरे पर एक महिला की मौत भी हुई है। इसमें महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। थाना मतलौडा पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article