फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman raped after being called to hotel to delete recording

Panipat News: रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए होटल बुलाकर विवाहिता से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman raped after being called to hotel to delete recording
पानीपत। विवाहिता ने सनौली थाना क्षेत्र के एक युवक पर कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर होटल में बुलाने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला कहना है कि आरोपी ने रिकॉर्डिंग डिलीट करने का झांसा देकर उसे होटल में बुलाया और फिर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश निवासी विवाहिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपी युवक उनका दूर का रिश्तेदार है। वह फोन पर उससे बात करता था। जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो उसने फोन पर बात करना बंद कर दिया। लेकिन आरोपी ने उसकी पुरानी कॉल रिकॉर्डिंग पति को सुनाने की बात कहकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद उसे होटल में बुलाकर उसे नशीला पदार्थ देकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दो अप्रैल 2026 को उसे अपने खेत में बने एक कमरे में ले गया। जब उसने अश्लील वीडियो मांगी तो आरोपी ने डंडों से पीटा और जिदंगी बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे जबरदस्ती पानीपत कोर्ट ले गया और वहां डरा-धमका कर कोरे कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed