फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Marriage without divorce, attempt to rape sister-in-law

Panipat News: बिना तलाक किया निकाह, साली से भी दुष्कर्म का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Marriage without divorce, attempt to rape sister-in-law
पानीपत। चांदनीबाग थानाक्षेत्र की एक काॅलोनी की निवासी विवाहिता को ससुराल वालों ने जालंधर में दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसका आरोप है कि उसके पति ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना धोखे में रखकर उससे निकाह किया। पति ने उसकी बहन के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। इस प्रताड़ना में उसके देवर व देवरानी ने भी उसका साथ दिया। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 10 जुलाई 2017 को बिजनौर निवासी नूरहसन के साथ हुआ था। वह अब पंजाब के जालंधर में रहते हैं। दहेज में पिता ने 50 हजार कैश व अन्य सामान दिए थे। शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। एक्टिवा की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पति ने दो बार उसका गर्भपात भी कराया। 10 जुलाई 2022 को उसने बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के वक्त उसकी बहन उसके पास जालंधर आई थी। 25 जुलाई को सुबह सात बजे पति ने उसकी बहन के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed