फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahendra had hidden Rs 70 lakh in three states.

Panipat News: महेंद्र ने तीन राज्यों में छुपा रखे थे 70 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Mahendra had hidden Rs 70 lakh in three states.
पानीपत। आसाराम और नारायण साईं प्रकरण में मुख्य गवाह रहे महेंद्र चावला, उनके भाई देवेंद्र चावला व भतीजे राम को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पाया कि आरोपियों ने पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा से लिए 70 लाख रुपये गुजरात, देहरादून और पंजाब के शहरों में जानकारों को दे रखे हैं। पुलिस ने बरामदगी के लिए 10 दिन का रिमांड मांगा था। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि सनौली निवासी महेंद्र चावला, उनके भाई देवेंद्र चावला और भतीजे राम को शनिवार को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ सेक्टर-12 निवासी भगत सिंह ने सनौली गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा के साथ चल रहे मुकदमों में पक्ष में गवाही देने और समझौते के नाम पर 70 लाख रुपये लिए थे। इन्होंने बाद में 80 लाख रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने एक मार्च को 70 लाख रुपये लेकर उत्तराखंड के देहरादून, पंजाब के गुरदासपुर और गुजरात के अन्य शहर में जानकारों के यहां रख दिए हैं।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत के सामने पेश कर 10 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा था। जिससे पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा सके और नकदी की बरामदगी की जाए। अदालत ने रविवार को रिमांड मंजूर नहीं किया और सोमवार की तारीख दे दी थी। अदालत के आदेश पर सोमवार को एक बार फिर तीन आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। पुलिस ने नकदी की बरामदगी के लिए 10 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने रिमांड पर बहस की। इसके बाद अदालत से तीन दिन का रिमांड मंजूर किया। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही रिमांड गहनता से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जाएंगे और घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला : सेक्टर-12 निवासी भगत सिंह ने थाना चांदनीबाग में 15 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई है। भगत सिंह का आरोप है कि दिसंबर 2025 में महेंद्र चावला की मां उनके दोस्त पूर्ण शर्मा के संपर्क में आई और कहा कि उनका सनौली गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा के साथ कई मुकदमे चल रहे हैं। सभी मामलों में समझौता कराने और पक्ष में गवाही देने के लिए एक मार्च को 70 लाख रुपये लिए थे, लेकिन बाद में 80 लाख रुपये और देने की मांग की। पैसे नहीं देने पर उनके खिलाफ गवाही देने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed