फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahapanchayat today for ownership of Shamlat land

Panipat News: शामलात जमीन को मलकियत के लिए महापंचायत आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat today for ownership of Shamlat land
सनौली। यमुना नदी से सटे सनौली, बापौली, समालखा हल्के के 60 के लगभग गांवों के किसानों की यमुना खादर की शामलात जमीन को मलकियत करने की मांग को लेकर रविवार 10 मार्च को सनौली-तामसाबाद टोल टैक्स पर एक महापंचायत की आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

महापंचायत को लेकर शनिवार को यमुना सुधार समिति प्र‎देशाध्यक्ष रतन सिंह रावल एडवोकेट ने गांव जलालपर, रिशपुर, सनौली खुर्द सहित दर्जनों गांवों में दौरा कर किसानों को महापंचायत में आने का न्यौता देते हुए यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

इस दौरान रावल ने सभी हल्के के किसानों, मजदूरों के साथ-साथ पंचायत में सभी गांवों के सरपंचों, पूर्व सरपंचों, नंबरदारों, चौकीदारों व मौजिज लोगों को यमुना खादर की शामलात जमीनों को लेकर मलकियत कराने की सरकार से पुरजोर मांग को लेकर शामिल होने का आह्वान किया है। रावल ने बताया कि यमुना से सटे अनेक गांवों के हजारों एकड़ जमीन शामलात देह की होने पर उन्हें बाढ़ से बर्बाद फसलों के मुआवजा सहित जमीन पर ऋण आदि कोई सुविधाएं नही मिलने से किसान परेशान हैं, जबकि वर्षो से इस जमीन पर उनके पूर्वज खेती करते आ रहे हैं। उनकी इस शामलात जमीनों को मलकियत करने की सरकार से मांग को लेकर एक महापंचयात की जाएगी जो आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले उनकी अगर मांगे पूरी नही हुई तो किसान चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होगा। महापंचायत में अन्य मामलों पर भी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed