{"_id":"66ca76593b718da21d0a0c46","slug":"made-students-aware-about-skill-development-and-career-panipat-news-c-244-1-sknl1016-123195-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विद्यार्थियों को कौशल वृद्धि व कॅरियर के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विद्यार्थियों को कौशल वृद्धि व कॅरियर के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं कॅरियर गाइडेंस सेल व मेधा लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के कौशल वृद्धि एवं उनके करियर के प्रति जागरूक करने दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बीबीए के करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज का युग तकनीकी और कौशल का है। हमें इसके अनुरूप ही अपने आप को तैयार करना होगा। युवाओं के लिए बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ कौशल को बढ़ावा देने हेतु महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल और मेधा लर्निंग फाउंडेशन सेंटर कार्यक्रम है। प्लेसमेंट एवं कॅरियर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि हमारे महाविद्यालय एवं मेधा के बीच एक समझौता ज्ञापन पहले से ही चल रहा है जिसके माध्यम से बच्चे अलग-अलग कंपनियों व विभिन्न कार्यस्थल पर कार्यरत है। मेधा फाउंडेशन से शाहिद ने अलग-अलग गतिविधियों द्वारा उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाया। इसके अलावा विद्यार्थियों को भविष्य में कॅरियर बनाने के लिए काम आने वाले तकनीकी कौशल की भी जानकारी दी। महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी अमन ने बताया कि उन्होंने मेधा संस्था और कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के सहयोग से मेधा में ही नौकरी प्राप्त की। इस मौके पर प्रो. निशा गुप्ता, प्रो. मनीत कौर, कौशल समन्वयक शालू, मेधा से शाहिद, छवि व अमन मौजूद रहे।