फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Lok Sabha Speaker and Governor Bandaru Dattatreya inaugurated Veda Vidyalaya and Dnyaneshwar Temple in Panipat

पानीपत: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया वेद विद्यालय और ज्ञानेश्वर मंदिर का लोकार्पण

Fri, 22 Oct 2021 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Oct 2021 02:03 AM IST
सार

पानीपत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वीरवार को वेदों के संरक्षण पर जोर दिया। मौका था वेद विद्यालय और ज्ञानेश्वर मंदिर के लोकार्पण का। इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव और ज्ञानानंद महाराज ने भी भारतीय संस्कृति पर बात रखी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker and Governor Bandaru Dattatreya inaugurated Veda Vidyalaya and Dnyaneshwar Temple in Panipat
ज्ञानेश्वर मंदिर के लोकार्पण मौके पर मौजूद राज्यपाल, लोकसभा अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : पानीपत

विस्तार

पानीपत की अंसल सिटी में वेद विद्यालय भवन एवं ज्ञानेश्वर मंदिर का वीरवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लोकार्पण किया। उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव एवं ज्ञानानंद महाराज भी मौजूद रहे। सभी ने वेदों को बढ़ावा देने और वैदिक ज्ञान को संरक्षित करने पर जोर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो संदेश भेजा। दोनों ने वैदिक ज्ञान को बढ़ाने पर बल दिया। सीएम मनोहर लाल ने वीडियो संदेश में वैदिक ज्ञान के लिए विद्यालय की शुरुआत को ऐतिहासिक कदम बताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची
विज्ञापन


वैदिक ज्ञान को संरक्षित करने की जरूरत
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि विदेशी शासन में ज्ञानशालाओं एवं आध्यात्मिक ग्रंथों को नष्ट किया गया है। ऐसे में वैदिक ज्ञान को संरक्षित करने की अधिक आवश्यकता है। वैदिक ज्ञान और संस्कृत शिक्षण के अभियान को आम जनता से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। भारतवासियों में आध्यात्मिकता, आस्था और श्रद्धा कूट-कूटकर भरी है। हमें स्वयं से पहचान कराने का श्रेय अगर किसी को जाता है, तो वह भारत के संतों-मनीषियों को ही जाता है, जो त्याग की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-झज्जर में फूड पॉइजनिंग का मामला: विषाक्त भोजन खाने से नौ बच्चों की हालत बिगड़ी, पीजीआई में एक की मौत

वेदों की रक्षा करना हमारा फर्ज
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वैदिक शिक्षा का हमारे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन में भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। वेद वह दिव्य शब्द है, जो सृष्टि के आरंभ से ही हमारे ऋषियों को प्राप्त है। हमारे वेद ज्ञान और विज्ञान के अक्षय भंडार हैं, जो आदि काल से ही हमारा आध्यात्मिक, वैचारिक और सांस्कृतिक मार्गदर्शन करते आए हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि वेदों की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है। हमें वेदों का गौरव बढ़ाना है। वेदों को बढ़ावा देना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमें अपने धर्म की वृद्धि के लिए आय का 10 प्रतिशत दान देना चाहिए। देशभर में खोले गए वेद विद्यालयों का काम ऐतिहासिक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed