फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Liquor contractor's murder accused not found clue in nine days

Panipat News: शराब ठेकेदार की हत्यारोपियों का नौ दिन में नहीं लगा सुराग

Tue, 04 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 04 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Liquor contractor's murder accused not found clue in nine days

विज्ञापन
पानीपत। शराब ठेकेदार चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना की हत्या की वारदात के नौ दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस की टीम पानीपत से लेकर सहारनपुर तक दबिश दे रही हैं। इसके बाद भी न तो आरोपियों का सुराग लगा है और न ही उनके बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस को मिली है। उधर, मृतक के परिजनों का आक्रोश बढ़ रहा है। परिजन अधिकारियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं।

पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के कच्चा कैंप कॉलोनी में 26 अक्तूबर को शराब ठेकेदार चरणजीत का सचिन और मोंटी के साथ विवाद हुआ था। चरणजीत ने आरोपियों को शराब की अवैध बिक्री करने से रोका था। जिस कारण आरोपियों ने चाकू मारकर चरणजीत सिंह की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीमों को लगाया था। पुलिस टीमें पानीपत और आस-पास के जिलों के साथ साथ सहारनपुर में भी दबिश दे चुकी हैं। अभी तक आरोपियों के बारे में पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने कुछ करीबियों से पूछताछ भी की है। जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम काम कर रही हैं। प्रयास है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed