फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lecturer of millions of home theft

लेक्चरर के घर लाखों की चोरी

Thu, 31 Oct 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 31 Oct 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lecturer of millions of home theft
पानीपत में चोरों ने मॉडल टाउन के विराट नगर स्थित एक लेक्चरर के मकान में जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की रात लेक्चरर का परिवार अस्पताल में भर्ती परिवार के मुखिया का हालचाल जानने गया था।
विज्ञापन


एफएसएल की टीम ने नमूने जुटा लिए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एनसी कॉलेज की लेक्चरर प्रेरणा सलूजा के विराट नगर, मॉडल टाउन स्थित मकान में चोरी हो गई। प्रेरणा सलूजा ने बताया कि उसके पति सुभाष की कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी।
विज्ञापन


वे उसको लेकर दिल्ली के एक अस्पताल में गए थे। उसने बताया कि वह दिल्ली से सीधे कॉलेज चली गई। वह वीरवार शाम को घर पर पहुंची तो घर के अंदर का दरवाजा टूटा था। उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखकर उसके होश उड़ गए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी और पुलिस वहां पर पहुंची। प्रेरणा ने बताया कि उसने घर में रखा सारा सामान ध्यान से नहीं देखा है, लेकिन एक प्रथम दृष्टया मकान के लॉकर से सोने की पांच अंगूठी और एक मंगलसूत्र और करीब 70 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम से संपर्क साधा। एफएसएल की टीम ने मकान से नमूने जुटाए और जांच को भेज दिए। मकान में चोरी का मामला पास पड़ोस के लोगों के लिए भी चिंता बन गया है। उनको भी त्योहार के सीजन में मकान की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed