{"_id":"64517adb16097b8ae50af425","slug":"leaving-son-and-daughter-in-law-the-old-woman-started-living-alone-to-avoid-trouble-panipat-news-c-18-1-109815-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: क्लेश से बचने बेटे और बहू को छोड़ अकेले रहने लगी वृद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: क्लेश से बचने बेटे और बहू को छोड़ अकेले रहने लगी वृद्धा
Wed, 03 May 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 03 May 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र ने समझाकर बेटा, बहु और मां तीनों को किया एक साथ
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। 60 साल की वृद्धा बेटे व बहू की प्रताड़ना से इतनी दुखी हुई कि बेटे का घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगी। आए दिन वृद्धा बेटे व बहू के तानों से दुखी हो चुकी थी। बेटे व बहू की शिकायत पर पति भी अकसर लड़ाई करते थे। घर में कलेश के चलते यह परिवार परामर्श केंद्र में पहुंची। मंगलवार को केंद्र के परामर्शदाताओं सुनीता आनंद व रेहाना खान ने वृद्धा, बेटे व बहू को अपने कार्यालय में बुलाया।
यहां वृद्धा ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ अलग रहता है। छोटा बेटा- बहू उनके साथ रहते हैं। वे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। छोटी- छोटी बातों पर ही झगड़ा करते हैं। उनका बेटा उन्हें अपशब्द बोलता है और बहू भी झगड़ा कर धमकियां देती है। इन सब स्थितियों के कारण उनके पति भी अक्सर उनसे दुर्व्यवहार करते है। घर में शांति बनी रहे इसके लिए अब एक ही घर में वे अलग-अलग रहते हैं पर फिर भी स्थितियां यथावत है। जिस कारण वह बहुत ही ज्यादा परेशान है।
केंद्र के परामर्शदाताओं ने वृद्धा की बातों को सुनकर उनके बेटे और बहू से भी बात की। बेटे व बहू का कहना था कि उनकी मां उनके साथ कलेश करती है। आए दिन ताने मारती है। इसलिए घर में क्लेह रहता है। परामर्शदाताओं सुनीता आनंद व रेहाना खान ने तीनों को समझाया। फिर तीनों ने आश्वासन दिया कि वो अब शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत करेंगे। 15 दिन में केंद्र के पदाधिकारी इस मामले का फॉलोअप लेंगे।