फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lawrence gang member arrested in Panipat

Panipat News: लॉरेंस गैंग का सदस्य पानीपत में गिरफ्तार, अभिनेता सलमान के घर की रेकी का है मुख्य आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Lawrence gang member arrested in Panipat
पानीपत। नवी मुंबई पुलिस की टीम ने पानीपत के जीटी रोड स्थित एक होटल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने की बड़ी सफलता मिली है। नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी को पानीपत की सेक्टर 29 थाना पुलिस के साथ बुधवार देर रात को गिरफ्तार किया है। पानीपत के रेर कलां गांव का सुखबीर उर्फ सुक्खा वॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने से पहले उनकी रेकी करने का मुख्य आरोपी है। वह लॉरेंस गैंग को हथियार उपलब्ध कराता था। नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी को दो दिन के राहदारी रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई की पनवेल सिटी थाना पुलिस की टीम बुधवार रात करीब 10:30 बजे पानीपत के सेक्टर 29 थाना में पहुंची। मुंबई पुलिस टीम के एसआई विनोद ने बताया कि उनको सूचना मिली है कि लारेंस गैंग का एक सदस्य पानीपत में छिपा हुआ है। वह मुंबई पुलिस का वांटेड है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी संदीप ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर पानीपत पुलिस और नवी मुंबई पुलिस के ज्वाइंट टीम ने जीटी रोड अनाज मंडी कट के पास स्थित अभिनंदन होटल में ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम ने यहां एक कमरे से एक युवक को पकड़ लिया। उसने अपनी पहचान पानीपत के रेरकला गांव निवासी सुखबीर उर्फ सुक्खा के रूप में दी। आरोपी सुखबीर उर्फ सुक्खा का देर रात करीब एक बजे जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

कोर्ट ने पुलिस की मांग पर आरोपी का दो दिन का राहदारी रिमांड जारी किया। नवी मुंबई पुलिस आरोपी को अब मुंबई कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस आरोपी सुखबीर उर्फ सुक्खा की अप्रैल महीने से धरपकड़ कर रही थी। सलमान के घर की रेकी करने के मामले में इसके पांच अन्य साथियों को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। मुख्य आरोपी सुखबीर उर्फ सुक्खा फरार चल रहा था। उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रैक करते हुए पुलिस यहां तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
आरोपी रेर कलां गांव निवासी सुखबीर उर्फ सुक्खा अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोपियों को हथियार सप्लाई करता था। उस पर रेकी करने के भी आरोप हैं। नवी मुंबई पुलिस आरोपी को रिमांड पर ले गई है। इसमें जिला पुलिस ने हर संभव सहयोग किया है।
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed