{"_id":"68f14c18b60aee340a039845","slug":"lakshmi-stood-first-in-the-painting-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-145627-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पेंटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पेंटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी रहीं प्रथम
Fri, 17 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
राजकीय स्कूल बड़ौली में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई ऊर्जा संरक्षण का संदेश देती पेंटिंग।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। भाखड़ा बांध ब्यास मैनेजमेंट व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों के लिए ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक के निर्देशन में ऊर्जा संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। पेंटिंग प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कक्षा दसवीं की छात्रा लक्ष्मी प्रथम, छात्र निशांत द्वितीय, छात्रा सपना व राखी ने तृतीय और इसी कक्षा से आर्यन और खुशी शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
प्राचार्य ओम सिंह राणा ने बताया कि ऊर्जा को भविष्य के लिए बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इस दिशा में बीबीएमबी हर वर्ष शिक्षा विभाग के साथ मिलकर राज्य स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करती जिसमें लाखों बच्चे भाग लेते हैं। प्रत्येक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता के दो विजेता बच्चों की पेंटिंग उच्च अधिकारियों के कार्यालय में भेजी गई।
राज्य स्तर के विजेता को मिलेंगे 50 हजार
प्रदीप मलिक ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम विजेता बच्चों को 50 हजार, द्वितीय को 30 हजार व तृतीय को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ-साथ 7500-7500 रुपये के दस सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगें। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बच्चों को एक लाख, पचास हजार और तीस हजार रुपये के अलावा 15-15 हजार के दस सांत्वना पुरस्कार दिए जाएगें।