फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer dies due to drowning in Yamuna, one saved

यमुना में डूबने से एक मजदूर की मौत, दूसरे को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to drowning in Yamuna, one saved
सनौली। यमुना नदी में सोमवार को स्नान करते समय दो मजदूर बह गए। एक को गोताखोरों ने बाहर निकल लिया जबकि एक की डूबने से मौत हो गई। शव को कुछ देर बाद ही नदी से बाहर निकाल लिया गया। सनौली पानीपत जाने वाले निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के सब कांट्रेक्टर के पास दोनों काम करते थे और सोमवार शाम को करीब चार बजे यमुना में स्नान करने के लिए पहुंचे। इस दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों बह गए। शोर सुनकर नहरी विभाग के गोताखोर धर्मेंद्र, राजकुमार एवं राजेश ने मजदूर शरीफ को तो तुरंत बाहर निकाल लिया गया लेकिन दूसरे मजदूर 22 वर्षीय शहनवाज को नहीं बचा सके। उसे तलाश करने में वक्त लग गया और इस दौरान उसकी मौत हो गई। शहनवाज को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सब कांट्रेक्टर भानू प्रताप सिंह ने बताया कि शहनवाज बिहार के भागलपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed