फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana CM Nayab Singh Saini Oath Cabinet Minister Mahipal Dhanda Profile Political Career Full Details

Nayab cabinet 2.0: नायब सरकार में मंत्री बने महिपाल ढांडा, पानीपत ग्रामीण के हैं विधायक, जानें इनके बारे में

Thu, 17 Oct 2024 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 01:46 PM IST
सार

Who is Mahipal Dhanda: महीपाल ढांडा बाल्यकाल से स्वयंसेवक हैं। 1996 से 2004 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सहमंत्री रहे।

विज्ञापन
Haryana CM Nayab Singh Saini Oath Cabinet Minister Mahipal Dhanda Profile Political Career Full Details
महीपाल ढांडा - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा की नायब सैनी सरकार 2.0 में पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा को भी मंत्री पद दिया गया है। ढांडा पानीपत ग्रामीण विधानसभा में 2014 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने। उन्होंने 62074 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 36132 वोटों से हराया।
विज्ञापन


2019 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा से मैदान में उतरे। उन्होंने 67086 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के देवेंद्र कादियान को 21961 मतों से हराया। उनको 40.77 और देवेंद्र कादियान को 27.42 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने विधानसभा-2024 के चुनाव में 101079 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के सचिन कुंडू केा 50212 वोट से हराया है। 
विज्ञापन



ढांडा बाल्यकाल से स्वयंसेवक हैं। 1996 से 2004 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सहमंत्री रहे। 2004 में भाजपा जिला पानीपत उपाध्यक्ष, 2006 से 2009 तक पानीपत भाजपा जिला महामंत्री, 2009 से 2012 तक हरियाणा भारतीय जनता युवा मोर्चा केप्रदेशाध्यक्ष। 2012 में हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, 2014 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा से विधायक बनें। 2019 में दोबारा पानीपत ग्रामीण विधानसभा से विधायक बनें। हरियाणा भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष और मार्च 2024 में हरियाणा सरकार में विकास एवं पंचायत व सहकारिता राज्यमंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed