फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife stabbed in the chest of eco driver in bus stand premises

बस स्टैंड परिसर में इको चालक के सीने में घोंपा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Knife stabbed in the chest of eco driver in bus stand premises
पानीपत। अस्पताल में उपचाराधीन घायल सुनील व जांच करते हुए सिटी थाना पुलिसकर्मी। - फोटो : Panipat
पानीपत। बस स्टैंड परिसर में सोमवार दोपहर लेन-देन के विवाद में इको चालक के सीने में एक युवक ने चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। हमलावर पहले इको चालक के पास काम करता था। लोगों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

गांव छिछडाना निवासी सुनील ने बताया कि वह गोहाना-पानीपत रूट पर इको गाड़ी चलाता है। उसके पास करीब चार साल पहले गांव चुलकाना निवासी मोनू ड्राइवर की नौकरी करता था। उसने तब 11 हजार रुपये एडवांस लिए थे, लेकिन आज तक नहीं लौटाए। वर्तमान में मोनू बालाजी ट्रैवल्स की बसों पर परिचालक के रूप में काम करता है। सोमवार को दोपहर एक बजे उसकी मुलाकात आरोपी मोनू से हुई। मोनू से उधार लिए रुपये वापस मांगे तो उसने चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

दोस्त ने आकर बचाई जान
अहर गांव निवासी दोस्त मंगल ने बताया कि वह भी सुनील के साथ इम्पाउंड की गई गाड़ी छुड़ाने गया था। रास्ते में सुनील ने आरोपी के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए अपने रुपए मांगे थे, लेकिन इसी बीच आरोपी ने सुनील पर हमला किया। वह सुनील से कुछ दूरी पर खड़ा था। वह दौड़कर सुनील के पास पहुंचा और उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed