फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kidnapped liquor contractor and looted cash and car

Panipat News: शराब ठेकेदार का अपहरण कर नकदी और गाड़ी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped liquor contractor and looted cash and car
पानीपत। डाडौला गांव निवासी शराब ठेकेदार का दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कार में अपहरण कर लिया। बदमाशों ने खुद को जींद सीआईए से बताया और उसे गाड़ी में भरकर ले जाने लगे। उसके हाथ-पैर बांध दिए, आंखों पर पट्टी लगा दी। इसके बाद बदमाशों ने अपने साहब का नाम लेकर एक लाख रुपये मांगे। ठेकेदार से 15 हजार रुपये नकदी और डेबिट कार्ड छीन लिए। उसने पासवर्ड गलत बताया तो उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद सुबह चार बजे गोहाना में नीचे फेंककर फरार हो गए। चांदनीबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डाडौला गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह शराब ठेकेदार है और 29 सितंबर को अपनी कार से सेक्टर-12 में दोस्त राहुल के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद गांव लौटते समय रात साढ़े 10 बजे अनाज मंडी कट के सामने जीटी रोड पर दो युवकों ने हाथ से इशारा कर गाड़ी रुकवाई। उसने जान-पहचान वाले समझकर गाड़ी रोकी तो दोनों युवकों ने खुद को सीआईए स्टाफ से बताया और उसे अपने साथ चलने की बात कही। एक युवक ने पिस्तौल दिखाई और उसे ड्राइवर सीट से उतारकर पीछे की सीट पर बैठा दिया। उनमें से एक युवक गाड़ी चलाने लगा, जबकि दूसरा उसके साथ सीट पर बैठ गया। उसने पूछा कि कौन सी सीआईए में लेकर जा रहे हो। आरोपी ने कहा कि वह जींद सीआईए से हैं। उन्होंने सिवाह के पास जाकर उसकी आंखों पर पट्टी और हाथ-पैर बांध दिए। बदमाशों ने कहा कि उनके साहब का फोन आया है, उसे एक लाख रुपये देने होंगे। रुपये देने पर वह छोड़ देंगे। उसने कहा कि वह घर से मंगवाकर दे देगा, लेकिन उन्होंने फोन नहीं करने दिया। उससे 15 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उससे डेबिट कार्ड भी छीन लिए। रास्ते में एटीएम बूथ पर जाकर आरोपियों ने पिन पूछा तो उसने गलत बताया। इस पर आरोपियों ने उस पर बट से वार किया। एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले। बट लगने से वह बेहोश हो गया। सुबह करीब चार बजे होश आया तो उन्होंने पैर व आंखों से पट्टी खोल दी। उसे गाड़ी से गोहाना में बिचपड़ी मोड़ पर नीचे उतार दिया और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश ने बताया कि उसने कुछ दूरी पर जाकर एक मकान का दरवाजा खटखटाया। उनसे फोन लेकर अपने बेटे सागर को सूचना दी। इसके बाद वह घर पहुंचा और चांदनीबाग पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने 15 हजार रुपये नकद और 25 हजार रुपये खाते से निकाले। इसके अलावा डेबिट कार्ड, चेक बुक, सोने की एक अंगूठी और फोन लेकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ में टीम जुट गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संदीप सिंह, प्रभारी,चांदनीबाग थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed