फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kejriwal will come out of jail soon... then decision will be taken

Panipat News: केजरीवाल जल्द आएंगे जेल से बाहर...फिर लिया जाएगा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal will come out of jail soon... then decision will be taken
समालखा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक दो दिन में अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ जाएंगे। इसके बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

वे मंगलवार को विधानसभा चुनाव के अंतर्गत समालखा में आयोजित आम आदमी पार्टी की ओर से बदलाव रैली में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उनके साथ पार्टी के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत कई नेता भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते केजरीवाल और उन्हें जेल में बंद किया। भाजपा सरकार केजरीवाल की अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा जैसी जनहित नीतियों को देखकर खुश नहीं है। इसीलिए उन्होंने केजरीवाल, उन्हें और अन्य नेताओं को जेल में बंद किया।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस से गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक-दो दिन में जेल से बाहर आ रहे हैं, उनके बाहर आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। आम आदमी पार्टी भाजपा को हराने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा में जनता अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए केजरीवाल की नीतियों को देखकर हरियाणा में बदलाव चाहती है। हरियाणा के लोग केजरीवाल और उनके लिए हनुमान चालीसा पढ़कर प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आप पार्टी के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि मनीष सिसोदिया को दो साल तक जेल में रखा और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला गया। ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल संघर्ष कर रहे हैं। हरियाणा के लाल हैं केजरीवाल और उन्होंने दिल्ली-पंजाब की राजनीतिक दशा बदल कर रख दी। इस मौके पर सुखबीर मलिक, जिलाध्यक्ष राकेश चुघ, ओम प्रकाश गुज्जर, कुलदीप दूहन, सुमित कुमार बिहौली, आजाद बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed