फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Keep your peg strong - now you will hurt by vote, if arrested, you will fill straw in the police stations : Tikait

अपना खूंटा मजबूत रखो- अब वोट से देंगे चोट, गिरफ्तार किया तो थानों में भर देंगे भूसा- टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Keep your peg strong - now you will hurt by vote, if arrested, you will fill straw in the police stations : Tikait
पानीपत। महापंचात को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : Panipat
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। टिकैत ने किसानों से कहा कि अपना खूंटा मजबूत रखो, जीत किसानों की ही होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसान आंदोलन के मामले में झूठ बोलने का काम कर रही है। कभी इसे पंजाब का आंदोलन बता दिया जाता है, तो कभी हरियाणा का और कभी सरकार इसे बड़े किसानों का आंदोलन बोलती है। किसानों पर मुकदमे दर्ज करवाने पर टिकैत ने कहा कि जो थानेदार किसान को गिरफ्तार करके ले जाएगा, वह खुद जिम्मेदार होगा। उस थानेदार के थानों में पराली और भूस भरा जाएगा। टिकैत ने कहा कि सरकार ने जहां पर इन कृषि कानूनों को लागू किया है, उस राज्य के किसान बर्बाद हो गये हैं। जिसका उदाहरण बिहार का किसान है। जो दूसरे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर है। सरकार एक-एक करके सभी राज्यों को मारने का काम कर रही है और किसान को कमजोर किया जा रहा है। सरकार किसानों की जमीन खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं होंगे और एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed