फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kautilya the people's religious discussion

कौटिल्य ने लोगों से की धार्मिक चर्चा

Tue, 26 Nov 2013 12:19 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 26 Nov 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kautilya the people's religious discussion
पानीपत में हिंदुस्तान के गूगल ब्वाय के नाम से मशहूर कौटिल्य ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर आयोजित ज्ञानधारा कार्यक्रम में अपने ख्याति के विपरीत लोगाें के सवालाें के जवाब देने के बजाय धर्म चर्चा की।
विज्ञापन


साथ ही बताया कि कड़ी मेहनत के बूते पर वे आईएफएफ बनना चाहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कौटिल्य के साथ बातचीत कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।

रविवार शाम ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में कौटिल्य की उपस्थिति खास रही। हालांकि लोगों को कहा कि वे अन्य कोई प्रश्न न कर के केवल ज्ञान चर्चा ही करें। मगर फिर भी लोगाें ने उन्हें कई सवाल किए।
विज्ञापन


गूगल ब्वाय ने बताया कि वे श्रीकृष्ण के भक्त हैं। और उनकी दैवी दुनिया में जाना चाहते हैं। पूछे जाने पर कौटिल्य ने कहा कि वह भविष्य में आईएफएस बनना चाहता है। इसके बाद उसने ब्रह्माकुमारी टीचर्स के साथ फोटो कराकर और बच्चों से हाथ मिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौटिल्य के पिता ने बच्चों को कहा कि वह भी आप सब की तरह साधारण है। वह केवल किताबों को अच्छे से पढ़कर ही इस स्थान पर पहुंचा है। आप भी ऐसे बन सकते हो, जरूरत है केवल इस ओर ध्यान देने की अच्छे से पढ़ाई करने की।


साथ ही उन्होंने कहा कि वे कौटिल्य के साथ बहुत बड़े- बड़े लोगों से महात्माओं से मिले। लेकिन इतनी शांति इतने सुख और प्यार की अनुभूति किसी से मिलकर नहीं हुई, जितनी ब्रह्माकुमारी में दादी हृदय मोहिनी से मिलकर हुई। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी कौटिल्य को लेकर यहां पर आते रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed