फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   karwa chauth

करवाचौथ : मौसम खुलते ही बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर खरीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth
पानीपत। करवा चौथ से ऐन पहले मौसम बिगड़ने से बाजार की बिगड़ी रौनक मंगलवार को फिर लौट आई। मौसम खुलते ही मंगलवार को दिन भर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में रही। दोपहर में बस स्टैंड से संजय चौक तक रोड पर तो जाम के हालात रहे। इस दौरान सर्वाधिक भीड़ महिला शृंगार, वस्त्र व उपहार से जुड़े उत्पादों की दुकानों पर रही।
विज्ञापन

करवाचौथ का पर्व 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए निर्जल व्रत रखेंगी। इसको लेकर उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। सुहागिनें खुद को निखारने व संवारने को लेकर अभी से ही ब्यूटीशियन की बुकिंग करने लगी हैं।
विज्ञापन

बाजार से सामग्री की खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। तरह-तरह की चूड़ियां, कपड़े, शृंगार एवं पूजा के सामान से बाजार सज गए हैं। करवाचौथ को खास बनाने में महिलाएं जुटी हैं। बाजार भी इसे लेकर दुल्हन की तरह सज गया है। ज्वेलरी, चूड़ी और कपड़ों दुकानों और ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मौसम बिगड़ने पर रविवार को बाजार बंद जैसा ही रहा, मगर मंगलवार को मौसम खुलते ही शहर के इंसार बाजार, पचरंगा बाजार, सर्राफा बाजार, रेलवे रोड बाजार सहित प्रमुख बाजारों में महिलाओं के द्वारा खूब खरीदारी की गई। पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ने से व्यापारी भी उत्साहित दिखा। इस दौरान महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियों की खरीदारी में लगी रहीं तो कुछ मेहंदी लगाने के लिए पति के पसंदीदा डिजाइन को ढूंढ रही थीं। दुकानदारों का कहना है कि मंगलवार को बाजार में अच्छा असर रहा है।
महिलाओं की पसंद और चलन को देखते हुए स्वर्णकारों ने भी फैशन को वरीयता दी है। बाजार में पायल एवं बिच्छू, डिजाइनर चेन, डिजाइनर अंगूठी महिलाओं की खासी पसंद बने हुए हैं। सुहागिनों के लिए बेहद खास इस त्योहार की तैयारियों से शहर के बाजारों में खासी रौनक बनी हुई है।

ए हैं। जिसकी शुरुआत कीमत 25 हजार रुपये हैं। इसके अलावा पति-पत्नी के नाम के पहले अक्षर वाले लाकेट की भी लोग खूब मांग कर रहे हैं। सोने व हीरे की अंगूठी भी ग्राहक खूब पंसद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed