फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jitendra and Shami became chess champions

Panipat News: जितेंद्र व शमी बने शतरंज के चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Jitendra and Shami became chess champions
पानीपत। विश्व शतरंज दिवस पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड के बीआरसी हाल में रविवार को जिला स्तरीय शिक्षक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एससीईआरटी के निर्देशन में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में जिले के पांचों खंडों से शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता महिला शिक्षक वर्ग तथा पुरुष शिक्षक वर्ग की अलग-अलग ग्रुप में करवाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागी शिक्षकों ने शतरंज की चाल से शह और मात का खेल-खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पीएमश्री स्कूल उझा के गणित प्राध्यापक जितेंद्र और महिला वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चंदौली की अध्यापिका शमी बाला प्रतियोगिता में चैंपियन बनी।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता जिला शतरंज एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न करवाई गई। नोडल अधिकारी डायट प्राचार्य रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से मनोविज्ञान प्राध्यापक तकदीर सिंह व लिपिक मनोज कुमार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता जिला शतरंज एसोसिएशन के प्रधान गौरव प्रसाद व एसोसिएशन सदस्य विकास वर्मा की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. तकदीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के कराने का उद्देश्य शिक्षकों में रणनीतिक सोच, धैर्य तथा मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed