{"_id":"67ae5e0c1cb7afe1ce06daca","slug":"jan-sangharsh-manch-will-protest-at-chief-ministers-residence-today-panipat-news-c-45-1-sknl1005-131366-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जन संघर्ष मंच आज मुख्यमंत्री निवास पर करेगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जन संघर्ष मंच आज मुख्यमंत्री निवास पर करेगा प्रदर्शन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान द्वारा गुरुग्राम में मारुति सुजुकी के अस्थाई तथा बर्खास्त मजदूरों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन के विरोध में 14 फरवरी को मुख्यमंत्री के सेक्टर तीन स्थित निवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन देवीलाल पार्क पिपली से प्रातः 12 बजे दोपहर से शुरू होगा।
जन संघर्ष मंच हरियाणा की महासचिव सुदेश कुमारी ने बताया कि प्रदर्शन मासा के घटक संगठन जन संघर्ष मंच, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन व मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। प्रदर्शन की तैयारी में जन संघर्ष मंच हरियाणा अलग-अलग बस्तियों, महोल्लों, गांवों में पर्चा वितरण करके व लोगों से बातचीत करके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहा है। चक्रवर्ती मोहल्ला, वशिष्ठ कालोनी, दर्रा खेडा,कीर्ति नगर व अन्य जगहों पर मजदूरों से बातचीत करते हुए मंच की नेता ऊषा कुमारी,करनैल सिंह, सोमनाथ ने कहा कि देश की सबसे बड़ी कार-उत्पादक कंपनी मारुति सुजुकी प्रबंधन द्वारा सन् 2012 में मानेसर प्लांट के अन्यायपूर्ण ढंग से बर्खास्त किए गए मजदूरों की कार्य बहाली के लिए पिछले साढ़े चार महीने से मानेसर (हरियाणा) स्थित प्लांट के आगे शांतिपूर्ण धरना और संघर्ष जारी था।
बर्खास्त मजदूरों के संघर्ष के साथ-साथ पिछले एक महीने में कंपनी में कार्यरत और कार्य से बर्खास्त किये हुए अस्थायी मजदूरों का कंपनी द्वारा किए जा रहे शोषण, अन्याय के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर संघर्ष और तेज हो गया था। पांच तथा 10 जनवरी को हजारों मजदूरों ने इस आम सभा में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। 10 जनवरी को मारुति सुजुकी अस्थायी मजदूर संघ द्वारा श्रम विभाग में अस्थायी मजदूरों के लिए स्थायी नौकरी, समान काम के लिए समान वेतन, वेतन बढ़ोतरी आदि मांगों को लेकर मांग पत्र जमा करने और दबाव बनाने के बाद 31 जनवरी को गुरुग्राम लेबर कोर्ट में मजदूरों की मांगों पर वार्ता तय हुई थी।