फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ITI's second merit list released, people smiled after seeing the names

Panipat News: आईटीआई की दूसरी मेरिट सूची जारी, नाम देख खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:34 AM IST
विज्ञापन
ITI's second merit list released, people smiled after seeing the names
पानीपत। आईटीआई में दाखिले को लेकर शुक्रवार को दूसरी मेरिट सूची जारी हो गई है। ऑनलाइन दाखिला आवेदन करते हुए छात्रों ने जो मोबाइल नंबर पंजीकृत करवाए थे, उन पर मैसेज भी आ गया। जिन छात्रों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आया है, अब उनके दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 14 जुलाई तक होगा। वहीं, 15 जुलाई तक फीस जमा करवाई जाएगी और 16 जुलाई को खाली सीटों की फिर से जानकारी चस्पा की जाएगी। इसके बाद 16 व 19 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट होगी।
विज्ञापन


वहीं, पहली मेरिट सूची में नाम आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कई विद्यार्थी दाखिला करवाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहुंचे। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 15023 आवेदन सत्यापित किए गए जिनमें से 14240 के दाखिले किए जा चुके हैं। इनमें राजकीय आईटीआई में 12766 और निजी आईटीआई में 1474 दाखिले हुो चुके हैं। शहर के राजकीय आईटीआई में 928 सीट के मुकाबले 476 सीट पहली सूची में अलॉट हुई थी जिनमें से 218 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुुल सीटों का करीब 24 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 710 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

सीट आबंटन के बाद जमा करानी होगी फीस
शेड्यूल के अनुसा आईटीआई में दूसरे चरण में 11 जुलाई को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट होने के बाद विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैंं। निर्धारित अवधि में फीस जमा करवाने उपरांत ही सीट कंफर्म होगी। सीट आबंटित होने के बाद यदि विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया तो उसे आगामी दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा। यदि विद्यार्थी आगामी काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो छात्र को 500 रुपये व छात्रा को 250 रुपये जुर्माना राशि ऑनलाइन भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

आइटीआई में दाखिले को लेकर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। पहले चरण में 218 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जिन विद्यार्थियों का दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आया है, उनको 15 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। 16 जुलाई को खाली सीटों की जानकारी चस्पा की जाएगी। 22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट होगी। कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी होंगी, जिसमें अलग-अलग निर्धारित समय पर दस्तावेजों की जांच व फीस भरने का समय रहेगा।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed