फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Iron shuttering plates stolen from store

शटरिंग स्टोर से लोहे की प्लेटें चोरी

Tue, 25 Mar 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 25 Mar 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
इसराना। इसराना में समालखा रोड पर चोरों ने एक शटरिंग स्टोर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये कीमत की लोहे की प्लेटों पर हाथ साफ कर दिया। स्टोर मालिक ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी की वारदात की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जगबीर सिंह निवासी बांध ने बताया कि इसराना में समालखा रोड पर निहाल गार्डन के पास घनघस शटरिंग स्टोर के नाम से उसकी दुकान है। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान से लोहे की करीब चार सौ प्लेट लापता मिली और दुकान का सारा सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन


उसने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। दुकानदार का अनुमान है कि लोहे की सैकड़ाें भारी प्लेटों को चोरी करना एक दो आदमी का काम नहीं है बल्कि चोरी की वारदात को किसी गिरोह ने अंजाम दिया है। उसने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed