फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Invoice done for not getting license-tarpaulin and number plate

Panipat News: लाइसेंस-तिरपाल और नंबर प्लेट न मिलने पर किया चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Invoice done for not getting license-tarpaulin and number plate
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल और आरटीए पानीपत की टीम ने मंगलवार को ओवरलोडेड वाहनों की चेकिंग की। टीम ने रेत से ऑवरलोड वाहनों की जांच की। ये वाहन यूपी-हरियाणा की सीमा से थाना सनौली के गढ़ी बेसिक और राणा माजरा गांव से गुजरते हैं। चेकिंग के दौरान टीम ने रेत से भरा एक डंपर पकड़ा। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आवेश पुत्र तयब निवासी गांव कवीरपुर रत्कजपुरा जिला शामली उत्तर प्रदेश बताया। उसने ई- रवाना और रसीद पेश किया। ई-रवाना में कुल रेत 23 क्यूबिक मीटर था। रसीद में रेत सहित गाड़ी का कुल वजन 55580 किलोग्राम मिला। टीम ने रेत से भरी गाड़ी को बबैल गांव के पास धर्म कांटा पर भी वजन करवाया। जो अंडर लोड मिला। आरटीए विभाग ने चालक आवेश के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने, रेत गाड़ी पर तिरपाल न लगने और गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट लगी न होने पर 25500 रुपये का चालान किया। इस कार्रवाई के दौरान टीम की अगुवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल के उप निरीक्षक राज सिंह और सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने की। टीम में गुप्तचर इकाई से एएसआई राजबीर और एएसआई राजकुमार समेत आरटीए के मोटर वाहन अधिकारी राजेश मलिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed