फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Investigation of CM Flying created panic, officers left the office

Panipat News: सीएम फ्लाइंग की जांच से मची खलबली, अफसरों ने दफ्तर छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
Investigation of CM Flying created panic, officers left the office
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची। टीम के उप निरीक्षक राज सिंह ने निगम अधिकारियों से वार्ड तीन और चार के कई विकास कार्याें की जानकारी ली। इनमें से कुछ विकास कार्य ऐसे भी थे, जिनमें भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। सीएम फ्लाइंग की टीम को देखकर निगम अधिकरियों में खलबली मच गई। कुछ अधिकारियाें ने तो कार्यालय ही छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से सीएम फ्लाइंग की टीम निगम के चक्कर काट रही है। टीम के आने की सूचना मिलते ही कुछ अफसर फील्ड का बहाना बनाते हैं और निकल जाते हैं, जो शाम तक कार्यालय नहीं लौटते। बुधवार को भी टीम आने की सूचना मिलते ही कुछ अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड तीन और चार में कुछ ऐसे विकास कार्य हुए हैं, जिनमें गोलमाल के आरोप लगे हैं। इनमें से कुछ की जांच सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड कर रहा है। इसका रिकॉर्ड लेने के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम पिछले कई दिनों से निगम में चक्कर काट रही है। इसमें मुख्य तौर पर 80 लाख की सड़कों के गोलमाल का मामला रहा है। वार्ड तीन की पार्षद अंजलि शर्मा ने पिछले दिनों इस मामले को उठाया था, जिसमें अधिकारियों व ठेकेदार की कथित सांठगांठ के भी आरोप लगे थे। सीएम फ्लाइंग करनाल से उप निरीक्षक राज सिंह ने बताया कि निगम के कुछ विकास कार्याें की जांच की जा रही है। इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed