फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   International Gita Festival will be celebrated with pomp, starting from today

जिले में तीन दिन धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, आज से शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
International Gita Festival will be celebrated with pomp, starting from today
पानीपत। जिले में 12 से 14 दिसंबर तक गीता महोत्सव मनाया जाएगा। अगले तीन दिनों तक शहर गीता श्लोकों से गुंजायमान होगा। ये बातें जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत जिला स्तरीय गीता महोत्सव में इस बार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में 50 स्कूलों के 100 से ज्यादा छात्र-छात्राएं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे।
विज्ञापन

रविवार 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे आर्य कॉलेज के प्रांगण में इस महोत्सव की यज्ञ-हवन से शुरुआत होगी। समारोह में सांसद करनाल संजय भाटिया, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व शहरी विधायक प्रमोद विज मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। मेयर अवनीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता व जजपा जिला अध्यक्ष सुरेश काला इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत जिला स्तरीय गीता महोत्सव आयोजन में पानीपत जिले की सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगी। समारोह में आम नागरिकों व विद्यार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कृष्ण-राधा, श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद पर केंद्रित निकलेगी झांकिया
कार्यक्रम में सरकारी विभागों व संस्थाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। जिसमें नशामुक्ति चेतना समिति, ब्रह्मकुमारी, पंतजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पंजाबी महासभा, जीओ गीता, पंचनद, स्वयं सहायता समूह आदि अनेक सामाजिक संस्थाएं स्टॉल लगाएंगी। संस्थाओं की ओर से नगर शोभायात्रा में भी शिव-पार्वती, कृष्ण-राधा, श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं से सौ से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। जो कि हमारी लोक संस्कृति, आजादी का गौरवशाली इतिहास, धार्मिक परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 और 14 दिसंबर का कार्यक्रम
महोत्सव में 13 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शहर के देवी मंदिर से गीता रथ को प्रारंभ करके कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसमें जिला के प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा गीता पर आधारित व्याख्यान दिया जाएगा। इसी तरह 14 दिसंबर को आर्य कॉलेज के मैदान में प्रदर्शनी व जिला के विभिन्न 50 विद्यालयों में सांस्कृ तिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी। इसी कड़ी में 14 दिसम्बर को आयोजन के समापन के दौरान दोपहर 2 बजे गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज जी का प्रवचन होगा व सांय 5 बजे दीपोत्सव संध्या कार्यक्रम का आयोजन जिला के सींक गांव के साथ अन्य गांव में भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed