{"_id":"6a4036703011434e6f0392e3","slug":"intermittent-sunshine-and-drizzle-increased-the-humidity-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159701-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धूप-छांव के बीच बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धूप-छांव के बीच बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस
Sun, 28 Jun 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
सनौली रोड पर तेज आंधी में गुजरते वाहन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शनिवार को सुबह तेज धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को राहत देने के बजाय और अधिक परेशान कर दिया और लोग भीषण उमस से बेहाल हो गए।
सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई, जिससे गर्मी का असर सुबह से ही महसूस होने लगा। दोपहर करीब दो बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और धूलभरी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कई जगह पर आंधी से पेड़ भी गिर गए।
शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के प्रभारी डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि हवा में नमी बढ़ने और तापमान में वृद्धि के कारण उमस ज्यादा महसूस की जा रही है। आगामी दो दिनों तक तेज धूप रहने की संभावना है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव संभव है और आसमान में बादल छाने के साथ अच्छी बारिश हो सकती है।