फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Instructions to accelerate paddy procurement; 79.51 percent of payments made.

Panipat News: धान उठान में तेजी के निर्देश 79.51 प्रतिशत का भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Instructions to accelerate paddy procurement; 79.51 percent of payments made.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक और खरीद जारी है। अब तक 1,79,077.5 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है, जिसमें से 1,69,280.4 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। सरकारी एजेंसियों ने 14.06 करोड़ रुपये की देय राशि में से करीब 11.18 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेज दिए हैं, जो कुल देय राशि का 79.51 प्रतिशत है। खरीदे गए धान के उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक आवक 1509 किस्म की 1,50,642 मीट्रिक टन रही। इसके अलावा पीआर धान 18,472, बासमती/1121 किस्म 8,222.5, मुच्छल 1,721.5 और सरबती 19.5 मीट्रिक टन पहुंचा। हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 13,586.9 मीट्रिक टन पीआर धान खरीदा, शेष खरीद निजी मिलरों और डीलरों ने की।
विज्ञापन

सरकारी खरीद का 42.39
प्रतिशत हुआ उठान : सरकारी एजेंसियों ने खरीदे गए 13,586.9 मीट्रिक टन में से 5,759.5 मीट्रिक टन का उठान
किया है। 7,827.4 मीट्रिक टन धान उठान के लिए शेष है।
हैफेड ने 5,34,05,012 रुपये की देय राशि में से 4,36,63,004 रुपये (81.76 प्रतिशत) का भुगतान किया है, जबकि 97,42,008 रुपये बाकी हैं। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 8,72,43,475 रुपये में से 6,81,68,701 रुपये (78.14 प्रतिशत) जारी किए हैं, जबकि 1,90,74,774 रुपये शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समालखा में ज्यादा आवक
97,914 मीट्रिक टन धान पहुंचा, जिसमें 92,091 मीट्रिक टन 1509, 4,238 मीट्रिक टन बासमती, 891 मीट्रिक टन पीआर और 694 मीट्रिक टन मुच्छल है। यहां 94,704.7 मीट्रिक टन की खरीद हुई। हैफेड ने 708.7 मीट्रिक टन खरीदा, जिसमें से 298.6 मीट्रिक टन का उठान हुआ।


g पानीपत: आवक 30,507.5, खरीद 29,487.3 मीट्रिक टन। हरियाणा वेयरहाउसिंग ने 2,010.8 खरीदा, 1,189.5 का उठान।
g मतलौडा: आवक 19,141, खरीद 17,023 मीट्रिक टन। हरियाणा वेयरहाउसिंग ने 5,390 खरीदा, 886.1 का उठान।
g इसराना: आवक 13,831, खरीद 12,814 मीट्रिक टन। हैफेड ने 2,476 खरीदा, 1,369 का उठान।
g बाबरपुर: आवक 11,015.5, खरीद 8,844 मीट्रिक टन। हरियाणा वेयरहाउसिंग ने 1,827.5 खरीदा, 1,498 का उठान।
g बापौली: आवक 6,668.5, खरीद 6,407.4 मीट्रिक टन। हैफेड ने 1,173.9 खरीदा, 518.3 का उठान।
g बबैल और सनौली मंडियों में अभी आवक नहीं हुई है।

मंडियों में आवक के साथ खरीद भी तेज की गई है। सरकारी एजेंसियों को उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
-डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed