{"_id":"99347dcf7d5d7442859c37bd786f4003","slug":"install-cctv-in-samlakha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से लैस होंगे शहर के मुख्य मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से लैस होंगे शहर के मुख्य मार्ग
अमर उजाला, समालखा
Updated Wed, 26 Feb 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की विशेष बैठक में पौने छह करोड़ रुपये का बजट पास हो गया। इसके साथ शहर के मुख्य रास्तों पर सीसीटीवी लगाने के साथ अवैध कॉलोनियों को वैध करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई।
विज्ञापन
नगर पालिका की विशेष बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता चेयरपर्सन सुमित्रा शर्मा ने की। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास के साथ शहर के विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन
पार्षदों ने शहर के विकास को लेकर बड़ा बजट लाने की मांग की और कई विकास कार्यों को शहर के लिए जरूरी बताया। उन्होंने शहर की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी को जरूरी बताया। नपा सचिव ने बताया कि शहर में विकास कार्यों को लेकर 5 करोड़ 84 लाख 60 हजार रुपये का बजट पास किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्य रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए भी प्रस्ताव पास किया गया है। बैठक में पार्षदों ने हाउस टैक्स की त्रुटियों को दूर करने, हाउस टैक्स बंटवाने के लिए समय सीमा को एक महीना बढ़ाने की भी मांग की।
उन्होंने वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने और बदलवाने की मांग रखी थी। नपा चेयरपर्सन सुमित्रा शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जेई के हड़ताल के चलते विकास कार्यों के लिए एमई व दूसरे रास्ते अपनाने की कही।
इस मौके पर वाइस चेयरमैन जयकुंवार जांगड़ा, पार्षद कुलभूषण अरोड़ा, राजेंद्र गोयल, रमेश बैनीवाल, राजेश ठाकुर, सुरेश झंडा, कृष्ण वशिष्ठ, कुसुम लत्ता, नपा सचिव एसएस दुग्गल, बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलबीर राठी, सैनेटरी इंस्पेक्टर साहब सिंह व बलबीर मौजूद रहे।