फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Big bid for pairs of letters and small numbers in new series of vehicles in Panipat

वीआईपी नंबरों के शौकीन: वाहनों की नई सीरिज में जोड़े के अक्षरों और छोटे नंंबरों को लेकर लगा रहे बड़ी बोली

Sat, 30 Sep 2023 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, पानपीत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानपीत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 10:10 AM IST
सार

पानीपत एसडीएम कार्यालय के अंतर्गत वाहनों की नई सीरीज एचआर06बीई शुक्रवार को शुरू हुई। इस कड़ी में बड़ी गाड़ी लेने के साथ छोटा व जोड़े के अक्षरों के नंंबर में अलग पहचान दिखाने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। राघव ने बताया कि 7777 नंबर उसकी पहली पसंद है। वह कई दिन से इस नंबर को लेने का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन
Big bid for pairs of letters and small numbers in new series of vehicles in Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में वाहनों की नई सीरिज में जोड़े के अक्षरों और छोटे नंंबरों को लेकर बड़ी (ऊंची) बोली लगी। जोड़े में 7777 नंबर की सबसे ऊंची 2.50 लाख और 1111 नंबर की 2.15 लाख रुपये की दूसरे नंबर की बोली रही। इन नंबरों को लेकर एसडीएम कार्यालय में सुबह से शाम तक गहमा-गहमी रही। आम लोगों के साथ खास लाइन में लगे रहे। इन सबके बीच दलाल इन सब पर भारी रहे। दलाल वाहन चालकों के नाम पर कई नंबर लेने में कामयाब भी रहे।

विज्ञापन


करीब 20 नंबरों को लिस्ट में शामिल किया गया
पानीपत एसडीएम कार्यालय के अंतर्गत वाहनों की नई सीरीज एचआर06बीई शुक्रवार को शुरू हुई। इसमें विशेष मांग के नंबरों की खुली बोली एसडीएम मनदीप सिंह की देखरेख में की गई। करीब 20 नंबरों को इसमें शामिल किया गया। इसके बाद शाम तक इनके कागज पूरे किए गए।
विज्ञापन


नई सीरीज के अनुसार 7777 नंबर राघव ने 2.50 लाख, 1111 नंबर राजकुमार ने 2.15 लाख और 9999 नंबर पंकज ने 1.75 लाख रुपये में लिया। 8888 नंबर की नीलामी 73 हजार, 1000 नंबर 1.90 लाख, 1008 नंबर 47 हजार, 3333 नंबर 90 हजार, 2222 नंबर 87 हजार, 4444 नंबर 90 हजार, 0777 नंबर 57 हजार, 0101 नंबर 35 हजार, 1313 नंबर 52 हजार, 5555 नंबर 86 हजार, 6666 नंबर 58 हजार, 8055 नंबर 22 हजार, 2200 नंबर 25 हजार, 9000 नंबर 70 हजार व 5005 नंबर की बोली 23 हजार में गई। इनका आधारित मूल्य 50 हजार रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग पहचान को लेकर लाखों खर्च
बड़ी गाड़ी लेने के साथ छोटा व जोड़े के अक्षरों के नंंबर में अलग पहचान दिखाने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। राघव ने बताया कि 7777 नंबर उसकी पहली पसंद है। वह कई दिन से इस नंबर को लेने का इंतजार कर रहा था। उसने 50 हजार रुपये की राशि जमा कराकर आवेदन किया। उसके सामने बोलीदाता आने पर उसको नंबर लेने के लिए ऊंची बोली लगाई। राजकुमार ने बताया कि 1111 नंबर दूर से ही वीआईपी लुक देता है और दूसरे लोगों में गाड़ी से ज्यादा उसका नंबर प्रभावित करता है। उसने इन सबके चलते नंबर के लिए ऊंची बोली लगाई। पंकज ने बताया कि 9999 नंबर के लिए 1.75 लाख की बोली लगाई है।

सौ दिन में 10 हजार वाहन रजिस्टर्ड
पानीपत में नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन तेजी से हो रहा है। एक मई को एचआर06बीडी नंबर की सीरिज शुरू की थी। बीते दिनों में एसडीएम कार्यालय में 9725 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इनमें 2822 कार, 6435 दोपहिया वाहन और 468 ट्रैक्टर रहे।


अधिकारी के अनुसार
नई सीरीज की बोली में पुरी पारदर्शिता व सावधानी बरती गई है। आवेदकों का पूरा ध्यान रखा गया। किसी दलाल को बोली के समय प्रवेश नहीं करने दिया गया है। -मनदीप सिंह, एसडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed