फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In a suspicious condition, the young man died after consuming poisonous substances, three hours later, the body of the married woman was found in the canal.

संदिग्ध परिस्थितियों युवक की जहरीला प्रदार्थ निगलने से मौत, तीन घंटे बाद विवाहिता का नहर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
In a suspicious condition, the young man died after consuming poisonous substances, three hours later, the body of the married woman was found in the canal.
पानीपत। गांव नारा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। वहीं उसके करीब तीन घंटे बाद पड़ोस में रहने वाली विवाहिता का शव नहर में मिला। युवक के मामले में मतलौडा थाने की पुलिस और महिला के मामले में पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव नारा निवासी रविंद्र (23) पुत्र बलवान कवि गांव में पीएचसी पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविंद्र ने मंगलवार को गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह उसे असंध रोड स्थित सुनील मेमोरियल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविंद्र चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वहीं दूसरी तरफ पड़ोस में रहने वाली एक महिला का मंगलवार शाम करीब छह बजे नहर में शव मिला। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने आसपास के गांवों और पुलिस कंट्रोल में सूचना दी। इसके कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे और शिनाख्त की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। महिला के तीन बच्चे है। इनमें सबसे बड़ी बेटी और दो जुड़वा बेटा-बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed