फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Impressive performance by the district's daughters at the Khelo India Women's Wushu League; Anshu and Nidhi won gold.

Panipat News: खेलो इंडिया महिला वुशू लीग में जिले की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, अंशु और निधि ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Impressive performance by the district's daughters at the Khelo India Women's Wushu League; Anshu and Nidhi won gold.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। खेल के मैदान में जिले की बेटियां लगातार जिले का नाम रोशन कर रही हैं। अब जिले की चार खिलाड़ियों ने जूनियर वर्ग की खेलो इंडिया यूथ लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। प्रतियोगिता में अंशु और निधि ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि लक्षिता ने रजत और खुशी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
खेलो इंडिया महिला वुशू लीग का आयोजन चार अक्तूबर को नरवाना में किया गया था। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और पदक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। पानीपत की खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। कड़ी मेहनत और बेहतर तैयारी के दम पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिले के लिए चार पदक जीतकर नाम रोशन किया।
विज्ञापन


चारों खिलाड़ी समालखा स्थित ईगल स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। यहां वे कोच प्रिंस राजपूत के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं। खिलाड़ियों के बताया कि प्रतियोगिता से पहले प्रशिक्षण के दौरान तकनीक, फिटनेस और बेहतर प्रदर्शन करने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी तैयारी का परिणाम प्रतियोगिता में पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशु और निधि ने दिखाया शानदार खेल

कोच प्रिंस राजपूत ने बताया कि जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में अंशु और निधि ने अपने-अपने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं लक्षिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उसने कई मुकाबलों में मजबूत प्रदर्शन किया और अंतिम चरण तक पदक की दौड़ में बनी रही। खुशी ने भी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। चारों खिलाड़ियों के पदक जीतने से एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। एकेडमी में खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रतियोगिता से पहले भी खिलाड़ियों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed