फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Illegal hoardings can become the cause of accidents, the corporation got them removed

Panipat News: अवैध होर्डिंग्स बन सकते हैं हादसों का सबब, निगम ने उतरवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings can become the cause of accidents, the corporation got them removed

विज्ञापन

पानीपत। शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स और बैनर पर लगने वाली प्रचार सामग्री देखकर रोड पर चलने वाले वाहन चालक भटक जाते हैं। जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसलिए नगर निगम ने अभियान चलाकर शहर को अवैध होर्डिंग्स और बैनरों से मुक्त करा दिया है। निगम इस संबंध में पिछले डेढ़ माह से लगातार अभियान चला रहा हैं। 20 सितंबर से अब तक वह तीन बार अभियान चला चुका है। इस दौरान निगम की ओर से अवैध होर्डिंग-बैनर-यूनिपोल के अलावा दुकानों पर थर्ड पार्टी के विज्ञापन लगाने वालों पर कार्रवाई की गई है। निगम ने शहर से तीन हजार से भी ज्यादा अवैध विज्ञापनों को उतरवाने का दावा किया है।


जानकारी के अनुसार पहले पूरे शहर के विज्ञापन के लिए एक टेंडर होता था। जनवरी 2021 के बाद विज्ञापन का टेंडर ही नहीं हुआ। जिससे निगम को टेंडर में लाखों रुपये का घाटा हो चुका है। अब वर्ष 2023 के मध्य में सरकार के निर्देशों पर निगम ने हर साइट की ऑनलाइन नीलामी करवाने के आदेश दिए हैं। हर साइट की अलग से नीलामी होती है। क्षेत्र में निगम की 36 जगहों पर 47 विज्ञापन साइट हैं। कुछ जगह डबल साइट बनाई गई हैं। इन पर निगम की अनुमति और शुल्क जमा करवाने के बाद ही विज्ञापन लगाया जा सकता है। हर साइट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद नीलामी में भाग लिया जा सकता है।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रणाली में बढ़ा मुनाफा :


अब तक निगम अपनी कुल 47 साइटों में से 32 साइटों को ऑनलाइन नीलाम करवा कर उन्हें एक साल के लिए किराए पर दे चुका है। इनका आधार मूल्य 2.05 करोड़ रुपये रखा गया था जबकि इनकी बोली होने के बाद इनको 2.53 करोड़ में दिया गया है। अभी निगम के पास 15 साइट बाकी हैं। जबकि इससे करीब पांच साल पहले निगम इन सभी साइटों को करीब एक करोड़ रुपये में ही प्रति वर्ष किराए पर देता था। जिसमें से पूरे साल की रिकवरी भी मुश्किल से हो पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बातचीत:


कई बार सड़क पर चलते हुए ध्यान होर्डिंग्स पर चला जाता है। इससे दुर्घटना होने का डर बना रहता है।

राजबीर सिंह, विकास नगर।



अवैध होर्डिंग्स की वजह से निगम को भी राजस्व की हानि होती है। निगम के पास जितना राजस्व होगा उतना शहर का विकास होगा।

गौरव लीखा, समाजसेवी।



वर्जन:


अवैध होर्डिंग्स से शहर कराया साफ : भट्ट

अवैध होर्डिंग्स कई बार भ्रामक प्रचार भी करते हैं। निगम ने इनके खिलाफ अभियान चला शहर की सड़कों से इनको हटाया गया है। अब निगम ऑनलाइन टेंडर लगाकर कमाई भी कर रहा है।




दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।

वर्जन:
कमाई और कार्रवाई कर रहा निगम:


ऑनलाइन प्रणाली की वजह से निगम ने पांच साल में पहली बार अच्छी कमाई की है। वहीं, निगम का अवैध विज्ञापनों जिनमें होर्डिंग्स-बैनर, यूनिपोल और थर्ड पार्टी विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ अभियान जारी है।

राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed