{"_id":"6576264e92087ac3d90c0d45","slug":"iit-teachers-will-teach-interesting-ways-of-teaching-panipat-news-c-244-1-sknl1016-10461-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रदेश के 124 पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों को आईआईटी शिक्षक सिखाएंगे पढ़ाने के रोचक तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रदेश के 124 पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों को आईआईटी शिक्षक सिखाएंगे पढ़ाने के रोचक तरीके
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों में शिक्षा स्तर सुधारने, पढ़ाई को रोचक बनाने व सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके तहत पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों को अब आईआईटी शिक्षक पढ़ाने के रोचक तरीके सिखाएंगे। यह विशेष प्रशिक्षण आईआईटी दिल्ली में दिया जाएगा। जिसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) को पत्र जारी कर सभी जिलों के पीएमश्री स्कूलों से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित के दो-दो शिक्षकों की सूची मांगी है।
प्रदेश भर में 124 पीएमश्री स्कूलों की शुरुआत की गई है। जिनमें पानीपत के छह स्कूल भी शामिल हैं। इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा स्तर सुधारने और विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति उनकी रूचि बढ़ाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। शुरुआती चरण में विद्यार्थियों को मुश्किल लगने वाले विषयों भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित के शिक्षकों को पढ़ाने के रोचक तरीके सिखाए जाएंगे, ताकि इन विषयों को विद्यार्थियों के लिए दिलचस्प बनाया जा सके। इसके बाद अन्य विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को उनके विषयों में पारंगत बनाना है। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को सीबीएसई के पढ़ाई के तरीकों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी जाएगी। जिसमें विद्यार्थियों को रचनात्मक तरीके से पढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे।
नए शिक्षा सत्र से सभी पीएमश्री स्कूलों को सीबीएसई में अपग्रेड किया जाएगा। इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई करवाई जाएगी। जिसमें विद्यार्थियों को उनके स्तर के अनुसार ही काम दिया जाएगा। शिक्षकों की मानें तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कहा गया है कि शिक्षा को बोझ नहीं बनाना है। 12वीं कक्षा करने के बाद विद्यार्थी जब स्कूल से निकलेगा तो उसके पास हुनर होगा, जो उसे नौकरी के लिए लाइन में लगने से बचाएगा।
विज्ञापन
वर्जन-
पीएमश्री स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षकों को आईआईटी दिल्ली से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित विषय के दो-दो शिक्षकों की सूची मांगी गई है। प्रशिक्षण में शिक्षक को उनके विषय में निपुण करने के साथ नई तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक व रोचक तरीके से पढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।