फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the situation goes well, soon the school will open from the sixth grade: Kanwar Pal

स्थिति ठीक रही तो जल्द खोलेंगे छठी कक्षा से स्कूल : कंवर पाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
If the situation goes well, soon the school will open from the sixth grade: Kanwar Pal
ानीपत। शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर जानकारी देते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। किसी कार्यक्रम से जिले में पहुंचे शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने स्कूलों को खोलने पर कहा कि स्थिति ठीक रहने पर जल्द धीरे-धीरे करके पहली से नौंवी तक स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के लिए स्कूल खोले गए हैं, उन्हें वैक्सीन लग चुकी है। जैसे-जैसे कोरोना का ग्राफ कम होता है, उसी हिसाब से बाकी कक्षाओं को खोलने का काम किया जाएगा। कोरोना के केसों को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन परीक्षा कराने का प्रयास भी है। यदि कोरोना के केस लगातार बढ़ते दिखाई दिए तो ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में चुनाव के मुद्दे पर पार्टी की जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से ज्यादा सीट लेकर जीतेगी। उन्होंने कहा कि इस समय यूपी में योगी-योगी हो रखी है।
विज्ञापन

किसानों को सरकार पैसा दे रही है, नेता नहीं
किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को सरकार अपने वायदे के अनुसार पांच लाख रुपये की नकद मदद दे रही है। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसानों को सरकार पैसा दे रही है, कोई नेता नहीं। उन्होंने कहा कि यदि मृत परिवार का सदस्य सरकारी दफ्तर में पैसे लेने के लिए आएगा तो क्या अच्छा लगेगा? उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के परिवार की सीधे मदद कर रही है नहीं उन्हें बैंक जाकर पैसे निकलवाने पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed