फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the family identity card is not attached to the electricity meter, then there is no benefit

बिजली मीटर से परिवार पहचान पत्र अटैच नहीं करवाया तो नहीं मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
If the family identity card is not attached to the electricity meter, then there is no benefit
पानीपत। बिजली निगम ने बिजली मीटर को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने को अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए निगम के उन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेते हैं। ये कर्मचारी बिजली मीटर रीडिंग के साथ परिवार पहचान पत्र को मीटर से जोड़ने का काम भी करते हैं। निगम उपभोक्ताओं को स्वयं परिवार पहचान पत्र अटैच करवाने के लिए जागरूक भी कर रहा है। इस कार्य के लिए मीटर रीडिंग मशीन में विकल्प दिया गया है। मशीन में परिवार पहचान पत्र की आईडी डालते ही परिवार का ब्योरा आ जाता है और इसे मीटर से जोड़ दिया जाता है। इसके बाद बिजली कनेक्शन को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसी के आधार पर बिजली निगम के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। परिवार पहचान पत्र को मीटर से जोड़ने के बाद बिजली कनेक्शन संबंधी जानकारी भी इसी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। बिजली निगम परिवार पहचान पत्र से कनेक्शन जोड़ने के लिए डाटा अपडेट करने में जुट गया है। बिजली निगम की टीमें घर-घर दस्तक दे रही हैं।
विज्ञापन

यह होगा फायदा :
गर्मी और सर्दी में बिजली खपत के संबंध में जब भी योजनाएं तैयार होंगी, पोर्टल का डाटा काफी अहम होगा। बिजली चोरी का केस बना तो भी इसकी जानकारी आसानी से मिल पाएगी। इसी के साथ उपभोक्ताओं को नई स्कीम का लाभ मिल सकेगा। वहीं जो उपभोक्ता अटैच नहीं करेगा, उसे सरकारी कोई भी लाभ नहीं मिलेगा। परिवार पहचान पत्र अटैच कराने से पता चल सकेगा कि किस परिवार के पास कितने बिजली कनेक्शन हैं, यह जानकारी पोर्टल से मिल जाएगी। साथ ही लोड की जानकारी भी मिल जाएगी। सरकार बिजली की खपत का आकलन इसी पोर्टल से कर लेगी।
विज्ञापन

जिले वासी जल्द से जल्द परिवार पहचान पत्र अपने बिजली बिल से अटैच करवाएं। बिजली निगम की टीमें रीडिंग लेते समय बिजली कनेक्शन से परिवार पहचान पत्र को जोड़ रही हैं। जो उपभोक्ता अपना बिजली बिल अटैच नहीं करवाए हैं, उन्हें भविष्य में नई योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मबीर सिंह छिकारा, एसई बिजली निगम पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed