{"_id":"647bae06f501f5889c0a0434","slug":"if-the-construction-work-of-service-lane-is-not-started-then-thousands-of-people-will-protest-panipat-news-c-244-1-pnp1004-307-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो हजारों लोगो के साथ देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो हजारों लोगो के साथ देंगे धरना
विज्ञापन
समालखा। समालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने जीटी रोड की सर्विस लेन के निर्माण को लेकर सरकार और प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगले शनिवार तक समालखा की सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे अपने समर्थकों के साथ पुराने बस अड्डे के पास फ्लाईओवर के नीचे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। उन्होंने शनिवार को खस्ताहाल सर्विस लेन का मौका मुआयना भी किया।
उल्लेखनीय है कि जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया भी समालखा की सर्विस लेन का निर्माण न होने से खफा हैं। उपायुक्त ने दो दिन पहले ही सर्विस लेन के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर नेशनल हाइवे के कार्यकारी अभियंता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने शुक्रवार रात को काम शुरू कर दिया था। विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि पिछले चार साल से समालखा में सर्विस लेन खोदकर छोड़ दी। सड़क निर्माण न होने से लोगो को भारी परेशानी हो रही है। हल्की सी बरसात होते ही सड़क पर जल भराव हो जाता है। सड़क पर गहरे गड्ढ़े बने हैं। विधायक ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है। अगर सड़क निर्माण नहीं हुआ तो वाहन चालकों को मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
छौक्कर ने बताया कि वे कई बार प्रशासन को चेतावनी दे चुके हैं। इतना ही नहीं वे इस समस्या को विधान सभा में भी उठा चुके हैं। जिस पर विधानसभा सदन में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 31 मार्च तक सर्विस लेन के निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि ये झूठों की सरकार है। विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने चेताया कि अब पानी सिर के ऊपर से गुजर चुका है। आखिर झूठ बोलने की भी हद होती है। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष के विधायक हैं। इसलिए सरकार समालखा वासियों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अंतिम चेतावनी है। अगले शनिवार से वे लोगों को साथ लेकर धरना पर बैठेंगे। इस मौके पर संजय बैनिवाल, साहब सिह, नरेंद्र राठी मोदी बैनिवाल, विकास बिहोली राजी बैनीवाल व वीरेंद्र डिकाडला मौजूद रहे।