फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband and wife, died three days later

पत्नी के तीन दिन बाद पति ने दम तोड़ा

Sat, 22 Mar 2014 11:53 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 22 Mar 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। सड़क हादसे में होली के दिन घायल पति ने पत्नी की मौत के तीन दिन बाद दम तोड़ दिया। उनका एक्सीडेंट खंदरा गांव के पास हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। असंध निवासी संजय गोयल ने बीती देर रात को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के तीन दिन बाद संजय की मौत होने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया और उनको सौंप दिया।

गौरतलब है कि संजय गोयल निवासी असंध अपनी पत्नी मीनू और नौ साल की बेटी बिटिया के साथ 17 मार्च को अपनी साली से मिलने जा रहे थे। खंदरा के पास पहुंचने पर संजय गोयल गाड़ी से नियंत्रण खो गया और गाड़ी पेड़ से सीधे टकरा गई। जिसमें संजय गोयल और उसकी पत्नी मीनू गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को गंभीरावस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


जहां पर उपचार के दौरान मीनू ने दम तोड़ दिया और संजय को गंभीरावस्था के चलते रेफर कर दिया। परिजनों ने उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसने बीती रात को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed