फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   hsgpc elections

Panipat News: वोटों का कार्य होने के तुरंत बाद होगी एचएसजीपीसी चुनाव की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
hsgpc elections
पानीपत। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव आयुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएस भल्ला ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में कमेटी के चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। नोडल अधिकारी एसडीएम मनदीप सिंह ने उनको मतदान कार्य की जानकारी दी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मनदीप सिंह (एसडीएम) ने बताया कि चुनाव को लेकर वोट के बनाने का कार्य गति के साथ किया जा रहा है। सिख समुदाय के मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक 2185 मतदाता बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि सिख समुदाय में 18 वर्ष के केशधारी होने चाहिए। सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएस भल्ला ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव निष्पक्ष कराने को लेकर कमीशन पूरी तरह तैयार है। पंजाबी भाषा में सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जिसका लिंक शीघ्र जारी किया जाएगा, जो नए मतदाता बनाने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि वोट बनाते ही चुनाव की घोषणा की जाएगी। उन्होंने सिख समुदाय के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट बनवाने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार वीरेंद्र, कुलसचिव भूपेंद्र सिंह व कानून अधिकारी सन्नी ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed