फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   How will Hanuman Swarup walk on the dilapidated road?

Panipat News: खस्ताहाल रोड पर कैसे चलेंगे हनुमान स्वरूप, राम भक्त परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
How will Hanuman Swarup walk on the dilapidated road?
पानीपत। दशहरे से पहले शहर में हनुमान स्वरूपों की टोलियों में यात्राएं निकलती हैं। ऐसे में शहर की खस्ताहाल सड़कों पर फिर से हनुमान स्वरूपों को नंगे पैर निकलना पड़ेगा। विशेष तौर पर शहर के मध्य सनौली रोड से लेकर गंगापुरी रोड होते हुए सेक्टर 11-12 तक सड़क के हालात सबसे दयनीय है। यहां उखड़ी पड़ी सड़क पर सिर्फ पत्थर और गड्ढे ही हैं। इसे देख राम भक्त और शहर के स्थानीय लोग शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे। यहां ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद न निगम आयुक्त से और न ही किसी अधिकारी से उनकी मुलाकात हो सकी
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम जारी किया है। जिसमें स्पष्ट कहा है कि अगर खस्ताहाल सड़क का समाधान नहीं कराया गया तो नगर निगम को शहरवासियों के आक्रोश को झेलने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


बॉक्स
हमें अनुमति दें, हम चंदा जुटाकर बनवाएंगे
भाजपा नेता हिमांशु शर्मा के साथ निगम पहुंचे धनंजय सिंगला, आयुष कपूर, अनिल शर्मा, अमित गुलाटी, गौरव मदान, विक्की सरोहा, मनीष शर्मा और विक्की ने कहा कि पिछले पांच साल से गंगापुरी रोड के हालात खस्ताहाल हैं। ये मेन रोड सनौली रोड को सेक्टर 11-12 से जोड़ता है। पुराने शहर के ज्यादातार हनुमान स्वरूप हर साल नंगे पैर इसे रास्ते से होकर गुजरते हैं। जिसे आज तक सही नहीं करवाया गया है। अगर ये काम नगर निगम नहीं कर सकता है तो निगम इसकी अनुमति हमें दे। वे खुद चंदा जुटाकर इसका निर्माण करवा लेंगे लेकिन रामभक्त हनुमान स्वरूप को नंगे पैर इस खस्ताहाल रास्ते से नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
तीसरी बार लगाया टेंडर: पार्षद
पार्षद रविंद्र भाटिया ने बताया कि इस सड़क पर करीब 20 लाख रुपये से सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद करीब 96 लाख रुपये से कंक्रीट का रोड बनाया जाएगा। पहले सीवर लाइन बिछेगी तभी रोड बनेगा। इसका टेंडर तीसरी बार लगाया गया है। अब तक कोई एजेंसी टेंडर के नियम शर्तों को पूरा नहीं कर पाई है।



वर्जन:
अस्थायी समाधान को भी तैयार: निगम
सड़क का टेंडर लगा हुआ है। अगर किसी कारणवश अस्थायी समाधान भी करना पड़े तो निगम पीछे नहीं हटेगा। आपातकाल में रोड की मरम्मत या पैचवर्क आदि करवानी पड़ी तो निगम इसे भी करवाने के लिए तैयार है। शहर के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed