फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Historic steps taken for the welfare of backward classes: Dr. Archana

पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदम : डाॅ. अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Historic steps taken for the welfare of backward classes: Dr. Archana
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय श्याम कमल में शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेशस्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के हितों को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील सैन ने की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के हितों को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) को संवैधानिक दर्जा दिया जाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन पिछड़े वर्गों को केवल वोट बैंक माना और उनके हितों को प्राथमिकता नहीं दी। इसके विपरीत मोदी सरकार ने ओबीसी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed