फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Himani won the title of Mrs India

हिमानी ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Himani won the title of Mrs India
पानीपत। तिआरा द क्राउन व स्प्लेंडर ग्रैंड की तरफ से मिस और मिसेज इंडिया प्रतियोगता के दौरान विजे? - फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत में अंसल के निजी होटल में तिआरा द क्राउन व स्प्लेंडर ग्रैंड की तरफ से मिस और मिसेज इंडिया के तीन दिवसीय ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। मिस इंडिया, मिसेज इंडिया और मिसेज क्लासिक इंडिया के खिताब के लिए मुकाबला हुआ। टॉप-23 महिलाओं ने पानीपत में अपनी कला का प्रदर्शन किया। मिस इंडिया करनाल की भव्या और मिसेज इंडिया पानीपत की हिमानी रहीं।
विज्ञापन

मिस इंडिया प्रतियोगिता में रिया चोपड़ा को फर्स्ट रनरअप और मतलौडा की सृष्टि को सेकेंड रनरअप चुना गया। मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में करनाल की वाणिका को फर्स्ट रनरअप और पंजाब की गुंजन को दूसरी रनरअप रहीं। मिसेज इंडिया क्लासिक प्रतियोगिता में मुंबई की सोनी संधु विजेता बनीं। पानीपत की सरिता गुप्ता फर्स्ट रनरअप और पानीपत की ही प्रियंका सक्सेना को सेकेंड रनरअप रहीं।
विज्ञापन

मिस नार्थ इंडिया नेहा, मिसेज नार्थ इंडिया रुबीना, मिसेज क्लासिक सुरेंदर कौर बनीं। मिस हरियाणा वर्तिका, मिसेज हरियाणा स्वाति, मिसेज क्लासिक हरियाणा नीतू जैन , मिसेज क्लासिक दिल्ली नीतू अरोड़ा , मिस यूपी दिव्या नायर, मिस पानीपत संजना, मिसेज पानीपत रेखा, मिसेज क्लासिक पानीपत रजनी, मॉडल ऑफ इयर संचिता और मोस्ट एलिगेंट ब्यूटी विभा आर्य के नाम रहा। प्रियंका गाबा को मिसेज इंडिया ग्लोबल क्वीन, सपना सेतिया मिसेज इंडिया एलिगेंट, मिसेज रजनित कौर मिसेज इंडिया गॉर्जियस क्वीन, कीर्ति ढींगरा मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक संदीप शर्मा और नीरू शर्मा रहे। जिसका शुभारंभ नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्य ने किया । मुख्य अतिथि स्प्लेंडर ग्रेंड से तेजेंद्र सिंह और विकास बुक्कल ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया। निर्णायक मंडल की भूमिका पूनम यादव ने निभाई।

पानीपत। तिआरा द क्राउन व स्प्लेंडर ग्रैंड की तरफ से मिस और मिसेज इंडिया प्रतियोगता के दौरान विजे?

पानीपत। तिआरा द क्राउन व स्प्लेंडर ग्रैंड की तरफ से मिस और मिसेज इंडिया प्रतियोगता के दौरान विजे?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed