फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heat wave wreaks havoc, making it difficult for people to leave their homes

Panipat News: लू ने किया बेहाल, लोगों का घर से निकलना मुश्किल

Tue, 28 Apr 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Heat wave wreaks havoc, making it difficult for people to leave their homes
गर्मी में सिर पर कपड़ा ढककर जाती युवती। संवाद - फोटो : samvad
पानीपत। गर्मी का असर इतना बढ़ गया है कि अप्रैल माह से ही लू चलनी शुरू हो गई है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना अपेक्षाकृत कम हो गया है। ऐसे में दिन के समय बाजार में खरीदारी कम हो गई है। मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार को बारिश की आशंका जताई हैं।
विज्ञापन

बैसाख माह में ही सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने से बाजार में सन्नाटा रहा। लोग सुबह-शाम के समय ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दिन में हवा की तेज रफ्तार और लू लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। सोमवार को हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दुकानदार राहुल ने बताया कि दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ गया है। ऐसे में लोग दिन के समय बाजार में नहीं आते। बाजार में अब शाम के समय ही खरीदारी हो पाती है। सुबह के समय 10 से 11 बजे तक कुछ ही लोग आ पाते हैं। इसके बाद दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक बाजार में खरीदारी नहीं है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव होने से बुधवार को बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आएगी। इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील रहेगा। कभी तेज धूप तो कभी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
सोमवार 43/28
मंगलवार 42/27
बुधवार 41/26
वीरवार 38/23
शुक्रवार 39/24
शनिवार 41/26
रविवार 38/25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed