{"_id":"5e4069b18ebc3ee60858b81d","slug":"health-department-alart-for-crona-virus-panipat-news-knl215322164","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः कोरोना वायरस का एक और संदिग्ध मरीज मिला, दिल्ली दाखिल और प्रशासन हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः कोरोना वायरस का एक और संदिग्ध मरीज मिला, दिल्ली दाखिल और प्रशासन हुआ अलर्ट
Tue, 11 Feb 2020 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के वुहान प्रांत में फैले जानलेवा कोरोना वायरस का यहां भी असर दिखने लगा है। पानीपत में इस वायरस का एक और संदिग्ध मरीज मिला है। उसको दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। पीड़ित पेशे से कारोबारी है, जो हाल में चीन से लौटा था। विभाग ने कोरोना वायरस को देखते हुए अलग से वार्ड बना दिया है।
विभाग लोगों को वायरस के बारे में जागरूक कर रहा है। विभाग ने निजी अस्पतालों से उनकी तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट में मांगा है कि आईसीयू वार्ड की क्या कंडीशन है। आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है या नहीं इस संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। विभाग अब तक चीन से लौटे 39 लोगों सेल्फ असेसमेंट फार्म भरवा चुका है।
प्रशासन ने इससे बचाव के लिए दिशा-निर्देश
निर्देश जारी करते हुए खास तौर पर होटल संचालकों को सतर्क रहने को कहा है। जारी की गई एडवाइजरी में होटल संचालकों को चीन, थाईलैंड और जापान से आने वाले पर्यटकों को लेकर आगाह किया गया है। उन्हें उन जगहों से आने वाले लोगों का पूरा रिकार्ड रखने को कहा है।
विज्ञापन
वहीं, किसी भी पर्यटक या जनसामान्य में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को उसकी तत्काल सूचना देने को कहा गया है। इससे बचाव के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को भी तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
कोरोना वायरस इंफेक्शन के लक्षण
कोरोना वायरस की वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी श्वसन तंत्र में हल्का इंफेक्शन हो जाता है जैसा कि आमतौर पर कॉमन कोल्ड यानी सर्दी-जुकाम में देखने को मिलता है। हालांकि इस बीमारी के लक्षण बेहद सामान्य हैं और कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित न हो तब भी उसमें ऐसे लक्षण दिख सकते हैं।
इसलिए लक्षणों के आधार पर डरने की कोई जरूरत नहीं। फिर भी इसका ध्यान रखें। इस वायरस के लक्षण नाक बहना, सिर में तेज दर्द, खांसी और कफ, गला खराब, बुखार, थकान और उल्टी महसूस होना, निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस, सांस लेने में तकलीफ आदि हैं।

चाइना से पानीपत में आते हैं कंबल और हैंडलूम के बायर
पानीपत टेक्सटाइल नगरी है। पूरी दुनिया में यहां से माल सप्लाई होता है। विश्व भर से बायर यहां आते हैं। चाइना के बायर का भी यहां आना जाना रहता है। अब चाइना से आने वाले बायर की जांच होगी। इसके साथ साथ जो भी इनके साथ होगा उनकी भी जांच की जाएगी।
कोरोना वायरस को फैलने से ऐसे रोकें
बीमार मरीजों की सही तरीके से देखभाल की जाए। रेस्पिरेटरी यानी सांस से जुड़ी बीमारी के लक्षण किसी में दिखें तो उससे दूर ही रहें। जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है, वहां यात्रा करने से बचें।हाथों को अच्छी तरह से धोएं और हाथों की सफाई का पूरा ध्यान रखें।खांसी या छींकते वक्त अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढककर रखें।अपने हाथ और उंगलियों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छूएं। सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें।
स्वास्थ्य विभाग वायरस को लेकर अलर्ट पर है। लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। एक संदिग्ध मरीज आया है। वो दिल्ली में दाखिल है। 39 लोग जो चाइना से आए है उनसे सेल्फ असेसमेंट फार्म भरवाया गया है। निजी अस्पतालों से उनकी तैयारियों की रिपोर्ट मांगी गई है।
-डॉ. शशि गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत।